भारत विकास परिषद की प्रान्तीय महिला कार्यशाला व सम्मेलन सम्पन्न भारत विकास परिषद की प्रान्तीय महिला कार्यशाला व सम्मेलन सम्पन्न Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
19

भारत विकास परिषद की प्रान्तीय महिला कार्यशाला व सम्मेलन सम्पन्न

जोधपुर,भारत विकास परिषद की प्रान्तीय महिला कार्यशाला व सम्मेलन सम्पन्न। भारत विकास परिषद की प्रांतीय महिला कार्यशाला एवं सम्मेलन स्वयं सिद्धा:सशक्त नारी सशक्त राष्ट्र,एनीमिया मुक्त भारत एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ रविवार को पाली में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में प्रांत की 15 शाखाओं से लगभग 120 प्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने की। प्रान्तीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ कुमकुम कपूर ने मुख्य वक्ता के रुप में उद्बोधन देते हुए कहा कि परिवार संस्था के संरक्षण के लिए संस्कार आवश्यक है तथा संस्कार परिवार से मिलते हैं। इसलिए हमें अपने परिवारों को संस्कार विकास का केन्द्र बनाना होगा। परिवार एक भाव सूत्र है,इसलिए परिवार में यदि एकात्मकता का भाव नहीं है तो वह परिवार नहीं एक भीड़ है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से परिवार में संस्कार विकास के लिए अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें – रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा ने किया जोधपुर कारखाने का निरीक्षण

प्रांतीय अध्यक्ष ने भारत विकास परिषद के उद्देश्य एवं अवधारणा पर उद्बोधन देते हुए कहा कि भारत का सर्वांगीण विकास ही परिषद का एक मात्र लक्ष्य है। हमें आडम्बर रहित सेवा करनी चाहिए तथा अहंकार से बचना चाहिए। प्रान्तीय महिला संयोजक प्रमिला गहलोत ने बताया कि क्षेत्रीय सचिव महिला एवं बाल विकास शशि चुग ने महिला एवं बाल विकास प्रकल्प के उद्देश्य एवं अवधारणा पर प्रकाश डाला। डॉ सूरज माहेश्वरी ने एनीमिया मुक्त भारत,प्रान्तीय महिला संयोजक प्रमिला गहलोत ने आत्म निर्भर भारत,उर्मिला तापड़िया ने संस्कृति सप्ताह,अर्चना बिड़ला ने संस्कार के प्रकल्प,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन भारत को जानो,राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, इन्दु शर्मा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बसाओ प्रकल्प के उद्देश्यों एवं कार्य योजना पर महिला वक्ताओं ने मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें – उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 27 को राजस्थान दौरे पर रहेंगे

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में श्रेष्ठ महिला कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस अवसर जन कल्याण निधि में अनुदान देने वाले सदस्यों को विकास रत्न एवं विकास मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। पाली शाखा अध्यक्ष रमेश बरडिया एवं सोजत शाखा अध्यक्ष अनोप सिंह लखावत को विकास रत्न का सम्मान दिया गया। इस अवसर पर प्रांतीय परिषद सदस्य निर्देशिका का विमोचन भी किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने जिज्ञासा समाधान करते हुए अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। सुधा सीरवी तथा सीमा परिहार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पाली शाखा अध्यक्ष रमेश बरड़िया ने स्वागत उद्बोधन तथा महिला संयोजक प्रियंका चोपड़ा ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उषा अखावत,स्नेह लता लड्ढा एवं डॉक्टर सूरज माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव सेवा भवानी शंकर गौड़, प्रान्तीय उपाध्यक्ष रामाकिशन भूतड़ा, पदमाराम चौधरी,सम्पर्क प्रमुख डॉ. विष्णु दत्त दवे,जोधपुर जिला संयोजक लोकेश मित्तल,पाली जिला संयोजक रामकिशोर राठौड़,प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी प्रदीप गट्टाणी,जगदीश झंवर,इन्दु शर्मा,शोभा गौड़,जिला महिला संयोजक स्नेहलता लड्ढा, मधुलिका लोहिया,अंजना चौधरी सहित पाली शाखा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here