रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा ने किया जोधपुर कारखाने का निरीक्षण रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा ने किया जोधपुर कारखाने का निरीक्षण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा ने किया जोधपुर कारखाने का निरीक्षण

महाप्रबंधक ने कार्यशाला में विभिन्न इकाइयों का किया लोकार्पण

जोधपुर,रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा ने किया जोधपुर कारखाने का निरीक्षण। उत्तर पश्चिम रेलवे के महा प्रबंधक विजय शर्मा एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे जहां उन्होंने सोमवार को जोधपुर रेलवे कॅरेज कारखाने का निरीक्षण किया और वहां चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक शर्मा के साथ प्रमु.यांत्रिक इंजी उपरे अमिताभ,जोधपुर मंडल के डीआरएम पंकज कुमार सिंह,मुख्य कारखाना इंजी.आरके मून्दड़ा,मुख्य कारखाना प्रबंधक इंद्रजीत दिहाना, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन और कारखाने के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक द्वारा कार्यशाला के विभिन्न नवीन कार्यों का उद्घाटन कर किया।

यह भी पढ़ें – मादक पदार्थ तस्करी करने वाले अपराधियों पर इनाम घोषित

महाप्रबंधक ने रेलवे कार्यशाला के विभिन्न नवीन कार्यों का उद्घाटन किया। जिनमें नवनिर्मित आरएमपीयू लैब और इनेक्ट्रोनिक्स लैब का लोकार्पण कर पैनल रुम का गहनता के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेटिक इलेक्ट्रिक वेटब्रिज,सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (ब्रेक गियर शॉप),सौर ऊर्जा संयंत्र क्षमता 50 kWP का लोकार्पण किया। कार्यशाला में नवीन यूनिटों का निरीक्षण कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और दिशा निर्देश दिए।
महाप्रबंधक वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बोगी रिपेयर शॉप एलएचबी यूनिट पहुंचे जहां उन्होंने एलएचबी कोच रिपेयर से संबंधित किए जाने वाले कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को रखरखाव हेतु दिशा निर्देश दिए। इसके बाद महाप्रबंधक ने कार्यशाला के सभा कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली जिसमें कारखाने की विभिन्न परियोजनाओं, सुरक्षा संरक्षा व प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई तथा उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए दिशानिर्देश प्रदान किए।

यह भी पढ़ें – केबल ऑपरेटर के घर में चोरों ने लगाई सेंध,नगदी व चांदी के आइटम चुराए

आनंद उद्यान में किया पौधारोपण
उत्तर-पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक विजय शर्मा,डीआरएम पंकज कुमार सिंह, मुख्य कारखाना इंजी.आरके.मून्दडा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के साथ कार्यशाला के आनंद उद्यान में पौधारोपण किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here