हिंदी में हिट लेकिन, यहां फ्लॉप साबित हुई शाहरुख खान की ‘जवान’; किया मात्र इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

‘जवान’ के तूफान में सारे रिकॉर्ड्स चकनाचूर हो गए। शाहरुख खान की फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ‘पठान’ हो या फिर ‘गदर 2’…एटली के निर्देशन में बनी ‘जवान’ ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई हर एक फिल्म को पछाड़ दिया है।

लेकिन, एक जगह ऐसी भी जहां भारत की नंबर वन फिल्म को फ्लॉप घोषित कर दिया गया है। कौन-सी? पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।”

यहां फ्लॉप हुई ‘जवान’
शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म ‘जवान’ को केरल बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप घोषिण किया गया है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक, ‘जवान’ के थिएटर राइट्स की कीमत इतनी ज्यादा थी कि फिल्म राज्य में ब्रेक-ईवन का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाई। उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी बताया कि विजय और रश्मिका मंदाना की ‘वरिसु’ के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उन्होंने लिखा, विजय की ‘वरिसु’ की ही तरह यह फिल्म भी इस साल केरल बॉक्स ऑफिस पर मलयालम दर्शकों को प्रभावित करने में असफल रही। बता दें, ‘जवान’ ने केरल बॉक्स ऑफिस पर मात्र 13.56 करोड़ रुपये (ग्रॉस) की कमाई की है।

अन्य राज्यों में रहा ऐसा हाल
जहां ‘जवान’ ने 18 दिनों में केरल बॉक्स ऑफिस पर 13.56 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं कर्नाटक बॉक्स ऑफिस पर 52.85 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। आंध्र प्रदेश बॉक्स ऑफिस से 56.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तमिलनाडु बॉक्स ऑफिस से 48.23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘जवान’ ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 1005 करोड़ रुपये की रकम हासिल की है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here