जानिए आज बढ़े या घटे सोने-चांदी का भाव? यहाँ करें चेक – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

आज सोने चांदी की कीमतों में कोई परिवर्तन नहीं आया है। सोने और चांदी अपने पुराने भाव पर चल रही है। सबसे अहम बात ये है कि सोना 61 हजार से नीचे तो चांदी 76 हजार से नीचे चल रही है। आज 25 सितंबर को सराफा बाजार में सोने चांदी के जारी नए दामों के अनुसार, आज सोमवार को 22 कैरेट सोने (Gold Rate Today) की कीमत 55,000 एवं 24 कैरेट की कीमत 60,100 पर ट्रेंड कर रहा है।

वही 1 किलो चांदी (Silver rate Today) का भाव 75800 रुपए चल रही है ।

वही 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने का भाव 60,000 रुपये, दिल्ली जयपुर लखनऊ और चंडीगढ़ सराफा बाजार में आज 10 ग्राम सोने का भाव 60,100/- रुपये, हैदराबाद, केरल, बैंगलुरू तथा मुंबई सराफा बाजार में 59,950/- रुपये तथा चेन्नई सराफा बाजार में भाव 60,230/- रुपये ट्रेंड कर रही है। वही बात यदि चांदी के भाव की बात करें तो जयपुर कोलकाता अहमदाबाद लखनऊ मुंबई दिल्ली सराफा बाजार में 01 किलोग्राम चांदी का भाव (Silver Rate Today) 75800/- रुपये है, जबकि चेन्नई, मदुरै , हैदराबाद,और केरल सराफा बाजार में भाव 79,300/- रुपये है। वही भोपाल एवं इंदौर में 1 किलो चांदी का भाव 75800 रुपए चल रहा है।

घर बैठे ऐसे चेक करे भाव:-​
आपको बता दें आप इन दामों को सरलता से घर बैठे पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको केवल इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है तथा आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप नवीनतम दाम चेक कर सकते हैं। बता दें यदि अब आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की तरफ से एक ऐप पेश किया गया है। ‘BIS Care app’ से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here