उम्मेद अस्पताल जन्मोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम उम्मेद अस्पताल जन्मोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

उम्मेद अस्पताल जन्मोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम

जोधपुर,उम्मेद अस्पताल जन्मोत्सव के तीसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम।
उम्मेद अस्पताल के 9वें दशक समारोह के तीसरे दिन अस्पताल परिसर में विभिन्न मनमोहक कार्यक्रम, हास्य प्रस्तुति एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ उम्मेद अस्पताल परिसर में मेहन्दी प्रतियोगिता के साथ हुआ। इसमें नर्सिंग कर्मियों,कम्पयूटर ऑपरेटर एवं नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा अस्पताल के 9वें दशक जन्मोत्सव की थीम पर मेहन्दी की डिजाईन बनाई गयी तथा चयनित मेहन्दी डिजाईन को पर्यवेक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री ने दी बाबा रामदेव जयंती और तेजादशमी पर शुभकामनाएं

प्रतिदिन आगन्तुको के लिए कठपुतली शो के माध्यम से नन्हे मुन्नों का मनोरंजन की व्यवस्था की गई है। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य वर्धन के लिए योग के विभिन्न आसन एवं प्राणायामों की जानकारी दी गई, जिससे प्रसवकाल में जच्चा-बच्चा स्वस्थ रहें। अस्पताल के ऑडिटोरियम में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ द्वारा हास्य प्रस्तुतियों का भी मंचन किया गया तथा स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता के बारे में हास्य प्रस्तुति के माध्यम से मरिजों के परिजनो एवं आगन्तुको को जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें – बाबा रामदेव जयंती आज,मसूरिया मंदिर में होगी विशेष पूजा

अस्पताल के लेबर रूम के स्टाफ द्वारा ” सुरक्षित प्रसव-स्वस्थ्य माँ और स्वस्थ बच्चा” की थीम पर सोमवार सांय नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जाएगा जिससे सुरक्षित प्रसव के बारे में आमजन को जानकारी दी जाएगी। प्रसूता से माता बनने की कठिन डगर में अस्पताल का सहयोग तथा प्रसव की प्रक्रिया की सफलता से ही स्वस्थ माँ एवं स्वस्थ बच्चा संभव है। अधीक्षक डॉ.अफजल हकीम ने बताया कि उक्त समारोह में अस्पताल के कार्मिक बढचढ कर भाग ले रहे हैं। समारोह के आयोजन द्वारा आमजन को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा सुरक्षित प्रसव के संबंध में जागरूकता का फैलाना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लेगशिप योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी दी जा रही है। उम्मेद चिकित्सायल में जन्म लेने वाली तीन पीढ़ियों एवं अस्पताल के उन्नयन में सहयोग देने वाले भामाशाहों को सम्मानित किया जा रहा है। साप्ताहिक महोत्सव में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं एव उनकी माताओं को उपहार में कम्बल,घी,बादाम, मिठाई एवं खिलौने देकर शुभ कामनाओं के साथ विदा किया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here