यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट भर्ती के आवेदन शुरू, देखें एग्जाम डेट और जरूरी डिटेल्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक (Geo-Scientist) प्रारंभिक परीक्षा 2024 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर है.

यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट प्रीलिम्स एग्जाम कब होगा?
यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक भर्ती 2024 कुल 56 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए सुधार या संपादन करने की समय सीमा 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक उपलब्ध होगी. यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2024 18 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी. अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

UPSC Combined Geo-Scientist Preliminary Exam 2024 Notification

UPSC Vacancy 2024: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स
जियोलॉजिस्ट ग्रुप ए – 34 पद
जियोफिजिस्ट ग्रुप ए – 01 पद
केमिस्ट ग्रुप ए – 13 पद
साइंटिस्ट बी (हाइड्रोजियोलॉजी, केमिकल, जियोफिजिक्स) – 08 पद
कुल खाली पद – 56 पद

कौन कर सकता है आवेदन?
मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से जियोलॉजिकल साइंस या अप्लाइड जियोलॉजी या जियो-एक्सप्लोरेशन या इंजीनियरिंग जियोलॉजी या अन्य जियोलॉजी में मास्टर डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों की आयु सीमा 01 जनवरी 2024 तक कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी.

UPSC Vacancy 2023: जानिए कैसे करें आवेदन
स्टेप 1: सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, होमपेज पर,”Exam Notification: Combined Geo-Scientist (Preliminary) Examination, 2024″ लिंक पर .
स्टेप 3: फिर, “Apply” लिंक पर .
स्टेप 4: मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 5: अब एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
स्टेप 6: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क भुगतान करें.
स्टेप 7: अपने आवेदन की एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर ले लें.

आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है. महिला/एससी/एसटी/विकलांग व्यक्तियों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here