सितंबर के आखिरी सप्ताह में इन 4 राशियों को होगा लाभ, जानें सभी राशियों का हाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

सितंबर माह का आखिरी सप्ताह शुरू होने जा रहा है. नया सप्ताह 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रहेगा. आने वाले इस नए सप्ताह की शुरुआत पितृ पक्ष और अनन्त चतुर्थी से होने जा रही है जिसके कारण ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है.

ज्योतिष के अनुसार, कर्क, सिंह, तुला और धनु वालों के लिए ये सप्ताह शुभ रहने वाला है. नए सप्ताह की शुरुआत के साथ कुछ राशियों को लाभ हो सकता है और कुछ राशियों को हानि. आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए नया सप्ताह कैसा रहने वाला है.

1. मेष– मेष राशि वालों के लिए ये सप्ताह बेहद शुभदायक रहेगा. अनुशासन और संयम से सफलता मिलेगी. इस समय अवसरों का लाभ उठाएं. मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी. नए व्यापार पर ज्यादा ध्यान लगाएं. धर्म आस्था पर लगा रहेगा विश्वास. स्वास्थ्य के संकेतों को अनदेखा न करें. यात्रा में सतर्कता रखें.

2. वृष– मेहनत और सामंजस्य के कारण इस नए सप्ताह में सभी लक्ष्य प्राप्त होंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने की सोच रहेगी. सप्ताह की शुरुआत प्रभावशाली रह सकती है. आवश्यक कार्यों को सबसे पहले समाप्त करें. विपक्षी शांत रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

3. मिथुन– परीक्षा और प्रतियोगिता के लिए ये सप्ताह सहायक रहेगा. मेहनत लगन से सफलता मिलेगी. दाम्पत्य में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा. शुरुआत साधारण रहेगी. कार्य और व्यापार में लाभ होगा.

4. कर्क– यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा. आपके मन में खुशी रहेगी. सबको प्यार देने की इच्छा रहेगी. परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा. आप का रुका हुआ कोई काम बन सकता है. नौकरी में आपकी मेहनत देखकर आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है.

5. सिंह– कुछ खर्चे रहेंगे लेकिन इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी, जिससे आपको कोई परेशानी नहीं होगी. साहस पराक्रम बढ़ा हुआ रहेगा. रुटीन पर फोकस रखें. मित्र सहयोगी रहेंगे. कारोबारी मामलों में लाभ हो सकता है. पेशेवरता में ध्यान से कार्य करें.

6. कन्या– यह सप्ताह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. प्रॉपर्टी में किए गए निवेश का लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी. नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी. आपके सीनियर आप की सपोर्ट में खड़े नजर आएंगे, जिससे आपको और भी अच्छा परफॉर्म करने में मदद मिलेगी. छात्रों को ज्यादा अच्छे नतीजे मिलेंगे.

7. तुला– यह सप्ताह आपके लिए कुछ खर्चे लेकर आएगा. घर का माहौल सकारात्मक रहेगा. घर में खुशी रहेगी. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा. सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा. आमदनी में बढ़ोतरी स्पष्ट रूप से दिखाई देगी, जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया होगी और सभी काम बनेंगे.

8. वृश्चिक– सृजनात्मकता और सक्रियता के साथ आया ये श्रेष्ठ फलकारक रहेगा. उत्सवों से जुड़ेंगे. करीबियों से मेल-जोल ज्यादा बढ़ेगा. इच्छानुसार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. वाणी व्यवहार का लाभ मिलेगा. कार्य व्यापार में नए अवसर आएंगे.

9. धनु– आपके हाथ में कोई बड़ा पद मिल सकता है अर्थात पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. इनकम बढेगी. काम के सिलसिले में विदेश से भी अच्छे संपर्क जोड़ सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा चल रहा है. समय का पूरा लाभ उठाएं.

10. मकर– यह सप्ताह आपको आगे बढ़ने का अवसर देगा. इनकम बढ़ेगी और आपको बड़ी चुनौतियों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा. मानसिक तनाव में कमी आएगी. बिजनेस में सफलता मिलेगी सेहत का ध्यान रखें.

11. कुंभ– यह सप्ताह शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी दे सकता है और आप के बने हुए काम अटक सकते हैं. नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा सा कमजोर हो सकता है. दांपत्य जीवन में गलतफहमियां बढ़ सकती है. आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा.

12. मीन– भाग्य की प्रबलता लेकर आया ये सप्ताह श्रेष्ठ फलकारक है. विनम्रता और विवेक से आगे बढ़ें. सभी का सहयोग मिलेगा. योग्यता प्रदर्शन में प्रभावी रहेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे. महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करें. स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here