अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय, जीवन की सभी समस्याएं होंगी दूर – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व इस साल 28 सितंबर को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है।

इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए इस दिन अनंत मनोकामना की पूर्ति के लिए व्रत रखा जाता है। भगवान श्री हरि विष्णु अनंत चतुर्दशी का व्रत रखने वाले उपासक के दुखों को दूर करते हैं और उसके घर में संपन्नता लाकर उसकी विपन्नता को समाप्त कर देते हैं। ऐसे में भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन कुछ उपाय करने करने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

अनंत चतुर्दशी के उपाय
यदि आप मुसीबतों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अनंत चतुर्दशी के दिन 14 लौंग लगा हुआ लड्डू सत्यनारायण भगवान को चढ़ाएं। पूजा के बाद इसे किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से मुसीबतें आपसे दूर रहेंगी।

अनंत चतुर्दशी के दिन कलाई पर चौदह गांठ युक्त रेशमी धागा जरूर बांधें। इस धागे को अनंतसूत्र कहा जाता है। मान्यता है कि विधिवत पूजा करके कलाई पर धागा बांधने से आत्मविश्वास में वृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here