वेटरनरी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, योजनाएं ठप वेटरनरी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, योजनाएं ठप Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17
veterinary-doctors-strike-continues-plans-stalled

वेटरनरी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, योजनाएं ठप

जोधपुर,वेटरनरी डॉक्टरों की हड़ताल जारी, योजनाएं ठप। नॉन प्रेक्टिस भत्ता की मांग को लेकर सामूहिक अवकाश पर गए वेटरनरी डॉक्टर शनिवार को छठे दिन भी काम पर नहीं लौटे। उन्होंने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। वेटनरी डॉक्टरों की हड़ताल से सरकार की पशुपालन योजनाएं पूरी तरह ठप हो गई है। पशुपालकों की परेशानी बढ़ गई है। उनकी हड़ताल से पशु चिकित्सा, गोपालन,कामधेनु पशु बीमा,पशु पालन संबधी प्रशिक्षण,रोग निदान कार्य,वन्य जीवों की आपात चिकित्सा तथा पहले से बीमित पशुओं का शव परीक्षण आदि कार्य व योजनाएं प्रभावित हो रही है।

ये भी पढ़ें- पावभाजी ठेले वाले से मारपीट कर सोलह हजार लूटे,पत्थर मार सिर फोड़ा

राजस्थान पशु चिकित्सक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ.धर्माराम चौधरी और संभागीय उपाध्यक्ष डॉ.नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सरकार को हठधर्मिता छोडकऱ वेटनरी डॉक्टरों का पक्ष भी सुनना चाहिए। नॉन प्रेक्टिस भत्ता का आदेश जारी कर राहत प्रदान की जाए ताकि पशुपालकों को भी परेशान नहीं होना पड़े और वेटनरी डॉक्टरों के शोषण पर भी अंकुश लगे।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here