जवान के सामने नहीं टिक पाया पठान, सारे रिकॉर्ड तोड़ शाहरुख खान की फिल्म ने रच दिया इतिहास – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान का सिनेमाघरों में जलवा बरकरार है. जवान ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई सभी फिल्मों को करारी मात दे दी है. कमाई के मामले में अब जवान से टक्कर ले पाना हर किसी के लिए मुश्किल हो गया है.

सबको मात देकर शाहरुख खान की फिल्म सबसे आगे निकल चुकी है. गदर 2 के कलेक्शन को जवान ने 16वें दिन ही मात दे दी थी. वहीं शनिवार के आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म की कमाई में भारी उछाल देखने को मिली है.

हारकर जीतने वाले को बाजीगर कहते हैं, आज शाहरुख खान की फिल्म का ये डायलॉग उनकी रियल लाइफ पर काफी जच रहा है. जवान ने 17वें दिन कमाई के मामले में इतिहास रच दिया है. अब तक हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कारोबार करने का खिताब शाहरुख की फिल्म पठान के पास था. माना जा रहा है कि पठान ने 70 दिन के अंदर जो कमाई की थी, वो जवान ने महज 17 दिन के अंदर कर ली है.

जवान का 17वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

शाहरुख खान की जवान का जादू पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. इस फिल्म ने तगड़ी ओपनिंग के साथ अपनी शुरुआत की थी. हालांकि अभी जवान की कमाई का शानदार सफर जारी है. 16वें दिन जहां जवान ने 532.98 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. वहीं अब 17वें दिन के आंकड़े भी आ गए है. एक रिपोर्ट की मानें तो जवान ने रिलीज के 17वें दिन 12 करोड़ का कारोबार किए हैं. लेकिन ये शुरुआती आंकड़े हैं. जिसके साथ ही अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 544.98 हो गया है.

जवान ने दी पठान को मात

शाहरुख खान की पठान ने जहां भारत में 543.05 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं अब जवान का भारत का टोटल कलेक्शन 544.98 हो चुका है. इन आंकड़ों से साफ है कि पठान अब जवान से पीछे रह गया है. अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं तो अब पठान दूसरे नंबर पर आ गई है और जवान ने सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में नंबर 1 की कुर्सी अपने नाम कर ली है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here