समोसे को देखकर कंट्रोल नहीं कर पाते आप? खाने से पहले जान लें इसके नुकसान – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

समोसा भारत का एक बेहद पॉपुलर जंक फूड है जो आपको देश की हर गली और नुक्कड़ पर मिल जाता है. कई लोग तो विदेशों में समोसे बेचकर करोड़पति बन चुके है. एक बड़ी आबादी रोजाना समोसे खाना पसंद करती है.

इसका स्वाद आपको भी जरूर अट्रेक्ट करता होगा, लेकिन अगर अपनी इस आदत को नहीं छोड़ेगे तो कई अलग-अलग तरह की बीमारियां आपको घेर सकती हैं.

समोसा खाने के नुकसान

1. मोटापे का खतरा:
समोसा में अधिक मात्रा में तेल होता है, जिसका सेवन शरीर में अधिक कैलोरी और ट्रांस फैट बढ़ा देता जिससे आपके कमर और पेट की चर्बी बढ़ने लगती है.

2. हाई ब्लड प्रेशर
जो लोग हद से ज्यादा समोसे खाते उनको हाई ब्लड प्रेशर का खतरा पैदा हो जाता है.

3. दिल की बीमारियां
समोसे में अधिक मात्रा में सोडियम हो सकता है, जिससे दिल की बीमारियों जोखिम बढ़ सकता है. हार्ट पेशेंट के लिए तो ये जहर से कम नहीं है.

4. प्रोटीन की कमी
समोसे में कम प्रोटीन होता है, जिससे आपके शरीर की मांसपेशियों के निर्माण को बुरा प्रभाव पड़ सकता है, साथ ही कमजोरी भी आ सकती है.

5. एलर्जी का खतरा:
समोसे के अंदर कई प्रकार की मसाले होते हैं, जो किसी के स्किन में एलर्जी का खतरा बढ़ा सकते हैं.

6. फूड पॉइजनिंग
बाजार में मिलने वाला समोसा अक्सर दूषित हाथों के संपर्क में आता है जिससे कीटाणु बढ़ जाते हैं, ऐसे में आपको फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है.

7. हाई कोलेस्ट्रॉल
अगर आप हद से ज्यादा ऑयली या फ्राइड फूड खाएंगे तो नसों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमने लगेगा, जो खतरनाक है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here