महिला ज्वैलर को धमकाने के आरोपी को शास्त्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार महिला ज्वैलर को धमकाने के आरोपी को शास्त्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

महिला ज्वैलर को धमकाने के आरोपी को शास्त्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जोधपुर,महिला ज्वैलर को धमकाने के आरोपी को शास्त्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।शहर के शास्त्रीनगर सी सेक्टर में रहने वाली एक महिला ज्वैलरी कारोबारी को लारेंस के नाम पर 50 लाख की धमकी देने के आरोपी को अब शास्त्री नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसे पहले रातानाडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया था। अब दूसरे प्रकरण की जांच के लिए शास्त्रीनगर पुलिस लेकर आई है। उदाणियों की ढाणी सांवरीज जिला फलोदी निवासी हरिश उर्फ हरीराम विश्रोई पुत्र हरचंद राम को गिरफ्तार किया गया था। रातानाडा पुलिस ने अपने एक प्रकरण मेें उसे जेल भिजवाया था। उसने बिल्डर पृथ्वी सिंह को धमकाते हुए 50 लाख की डिमाण्ड की थी। फिर शास्त्रीनगर में प्योर गोल्ड नाम से बिजनैस करने वाली एक महिला को धमकाया था।

यह भी पढ़ें – 67वीं जिला स्तरीय खोखो प्रतियोगिता संपन्न

आरोपी को पैसों की जरूरत होने पर उसने गूगल पर ऐसे लोगों को टारगेट किया जो अच्छे कारोबारी हो सकते हैं। इस पर उसने जोधपुर के बिल्डर और महिला ज्वैलरी कारोबारी के नंबर सर्च करते हुए उन्हें वाट्सएप कॉल किया था। उसका लारेंस विश्रोई या उसकी गैंग से कोई लेना देना नहीं था। वह सिर्फ लारेंस के नाम पर धमका कर रुपए लेना चाहता था। 16  सितंबर को शास्त्रीनगर सी सेक्टर निवासी कर्ण सिंह पुत्र पुखराज शाह की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी गई थी कि उसकी पत्नी प्योर गोल्ड नाम से बिजनैस करती है। कारोबारी पत्नी के नाम पर चलता है। तब शाम के समय किसी शख्स ने कॉल कर 50 लाख की रंगदारी मांगी और उठा लेने की धमकी देने के साथ जान के लिए धमकाया था। फोन करने वाले ने बार बार कॉल किया तब पति पत्नी थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया था।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here