मंडल के विभिन्न कार्यालय पर चलाया स्वच्छता अभियान मंडल के विभिन्न कार्यालय पर चलाया स्वच्छता अभियान Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

मंडल के विभिन्न कार्यालय पर चलाया स्वच्छता अभियान

  • रेलवे स्वच्छता पखवाड़ा
  • यात्रियों को किया जागरूक

जोधपुर,मंडल के विभिन्न कार्यालय पर चलाया स्वच्छता अभियान।
जोधपुर रेल मंडल पर 16 सितंबर से 02 अक्टूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को हर पटरी साफ सुथरी अभियान चलाया गया। उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे में 16 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वचछता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न स्टेशनों और भिन्न-भिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता विषय पर सेमिनार आदि प्रचार कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागृत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – थाना परिसर से रिश्तेदार को भगाने वाला 20 हजार का इनामी गिरफ्तार

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि भारतीय रेलवे द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा में आज जोधपुर रेल मंड़ल द्वारा स्वच्छ कार्यालय,स्वच्छ परिसर,स्वच्छ रेलवे आवासीय कॉलोनी अभियान के तहत मंड़ल कार्यालय,रेलवे कॉलोनियों, रिटायरिंग रूम/वेटिंग हॉल,विश्राम गृहों और शयनगृहों आदि में साफ- सफाई का आयोजन किया गया। सौंदर्यीकरण के लिए परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। रेलवे कॉलोनियों से कूड़ा-कचरा साफ किया गया।मंडल के जोधपुर,बाड़मेर, जैसलमेर,भगत की कोठी,मेड़ता रोड, नागौर,नोखा एवं पाली मारवाड़ स्टेशनों के विभिन्न कार्यालयों पर यह अभियान चलाया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here