ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन में स्वीप कार्यक्रम आयोजित ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन में स्वीप कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन में स्वीप कार्यक्रम आयोजित

  • विद्यार्थियों को सिखाई मतदान की प्रक्रिया
  • वोटर एप किया डाउनलोड
  • मोबाइल टॉर्च ऑन कर ली मतदान की शपथ

जोधपुर,ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन में स्वीप कार्यक्रम आयोजित। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम चरण में ऐश्वर्या कॉलेज ऑफ एज्युकेशन जोधपुर में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने की। इसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मनमीत कौर ने पीपीटी के माध्यम से सक्षम एप व वोटर हेल्प एप के बारे में जानकारी दी। कॉलेज के विद्यार्थियों को वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवाया गया। सभी वि़द्यार्थियों से मोबाइल टॉर्च ऑन करवा कर एप डाउनलोड कराया तथा वोटिंग कराने की शपथ दिलाई गई। स्वीप जिला स्तरीय टीम द्वारा मतदान प्रशिक्षण इवीएम मशीन,वीवीपीटी मशीन के काम करने के साथ मतदान करने का प्रशिक्षण दिया गया।

यह भी पढ़ें – श्रीजैन मूर्ति पूजक युवक महासंघ का चैत्य परिपाठी का आयोजन

‘यूथ चला बूथ’ अभियान के लिए युवा बने ब्रांड एम्बेसेडर
कार्यक्रम में ‘यूथ चला बूथ’ अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं से वोटर आई-डी कार्ड बनाने व अनिवार्य रूप से मतदान करने का आह्वान किया। मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए ब्रांड एम्बेसेडर बनाने के लिए अपने गली मोहल्ले में वोटर हेल्पलाइन एप,विजिलेंस एप व केवाईसी एप आदि के बारे में प्रचार- प्रचार करने के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाने का आहवान किया, जिससे ज्यादा से ज्यादा आम नागरिक को मतदान में जोड़ने में सहयोग मिलेगा।
उन्होंने कहा कि मताधिकार का प्रयोग निष्पक्ष और निर्भीक होकर करना चाहिए,यही लोकतंत्र का आधार है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मतदान में सहभागिता बढ़ाने और निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें – आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने काले कपड़ों में किया विरोध प्रदर्शन

निदेशक ने किया सहभागिता का आह्वान
कार्यक्रम में ऐश्वर्या कॉलेज प्रभारी ऋषि नेपालिया व कोऑर्डिनेटर प्रशांत रामावत ने छात्र-छात्राओं को मतदान की प्रक्रिया समझाई व मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के आयोजन करने का आह्वान किया।

यह रहे उपस्थित
स्वीप कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जानकी दास चौहान,ऐश्वर्या कॉलेज के निदेशक ऋषि नेपालिया व कोऑर्डिनेटर प्रशांत रामावत,स्वीप टीम के सदस्य भवानी सिह चारण,मोहनराम,आदिल,कविता राजपुरोहित सहित अन्य के लोग उपस्थित थे।

महिलाओं और बुजुर्गों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में कच्ची बस्ती जोगमाया मन्दिर विकास समिति संजय सी कॉलोनी प्रतापनगर में आयोजित किया गया। वहां भी महिला और वृद्ध जनों को वीवीपीटी मशीन एप आदि के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर ही बीएलओ द्वारा आवश्यक दस्तावेज लेकर फॉर्म भरवाए गए व लोगों को मतदान के लिये जागरूक किया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here