गदर 2 ने बजाया शाहरुख की पठान का बैंड, सनी देओल ने सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने छह हफ्तों में इतिहास रच दिया है. गदर 2 हिंदी में रिलीज़ हुई अब तक की सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इससे पहले ये रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म पठान के नाम पर था.

अब सनी देओल ने धीरे-धीरे ही सही पर वो मुकाम हासिल कर लिया, जो हर सितारे का सपना होता है.

शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान इसी साल जनवरी के महीने में बड़े पर्दे पर आई. इस फिल्म ने रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस का इतिहास ही बदल दिया. पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और हिंदी में कमाई के मामले में पहले नंबर पर आ गई. हालांकि अब शाहरुख का रिकॉर्ड सनी देओल ने तोड़ दिया है.

पठान के हिंदी वर्जन ने 50 दिनों में 521.95 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था. हालांकि भारत में तमिल और तेलुगू को मिलाकर फिल्म ने 540.51 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं गदर 2 सिर्फ हिंदी भाषा में ही रिलीज़ हुई और इस फिल्म ने 6 हफ्ते में कुल 522 करोड़ रुपये की कमाई करके पठान को पछाड़ दिया.

गदर 2 की कमाई

पहले हफ्ता: 284.63 करोड़

दूसरा हफ्ता: 134.47 करोड़

तीसरा हफ्ता: 63.35 करोड़

चौथा हफ्ता: 27.55 करोड़

पांचवा हफ्ता: 7.28 करोड़

छठा हफ्ता: 4.72 करोड़ रुपये

टोटल कमाई: 522 करोड़ रुपये

पठान के हिंदी वर्जन की कमाई पर नज़र डालें तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 351 करोड़ रुपये, दूसरे हफ्ते में 91.5 करोड़ रुपये, तीसरे हफ्ते में 45.65 करोड़ रुपये, चौथे हफ्ते में 13.95 करोड़ रुपये, पांचवें हफ्ते में 8.45 करोड़ रुपये, छठे हफ्ते में 8.85 करोड़ रुपये और सातवें हफ्ते में 2.55 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here