ड्रोन बनाने वाली कंपनी को मिला करोड़ों रुपये काम, शेयरों की मची लूट… – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

ड्रोन बनाने वाली कंपनी ideaForge Technology Limited के निवेशकों के लिए गुड न्यूज है। कंपनी को करोड़ों रुपये का काम मिला है। कंपनी की तरफ से इसकी जानकारी कल यानी 21 सितंबर 2023 को मार्केट रेगुलेटर के साथ साझा की गई है।

बता दें, ideaForge Technology Limited के आईपीओ की लिस्टिंग इसी साल जुलाई में हुई थी। कंपनी लिस्टिंग के दिन ही निवेशकों को मालामाल बना दिया था।

कितने करोड़ रुपये का काम मिला है?

शेयर बाजारों को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि उन्हें 58 करोड़ रुपये का काम मिला है। इसके तहत कंपनी को 400 सर्विलांस कॉप्टर सप्लाई करने होंगे। ideaForge Technology Limited को यह ऑर्डर स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग की तरफ से मिला है।

शेयरों में आई तेजी

ideaForge Technology Limited के शेयरों में नए वर्क ऑर्डर मिलने के बाद सुबह करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद कंपनी के शेयर 980 रुपये के इंट्रा-डे हाई पहुंच गए थे। पोजीशनल निवेशकों के लिए यह अच्छी बात है कि कंपनी के शेयरों में आज तेजी देखी गई है। बता दें, लम्बे अरसे ideaForge Technology Limited के शेयरों में इतनी तेजी उछाल देखने को मिला है। लिस्टिंग के बाद से ही शेयर मुनाफा वसूली का शिकार हो रहे थे।

जून में आया था कंपनी का आईपीओ

ideaForge Technology Limited का आईपीओ निवेशकों के लिए 26 जून से 30 जून 2023 तक खुला था। कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 638 रुपये से 672 रुपये प्रति शेयर तय किया था। जबकि इसके लॉट में 22 शेयर थे। कंपनी की शानदार लिस्टिंग ने निवेशकों को मालामाल बना दिया था। बता दें, ideaForge Technology Limited की लिस्टिंग 1305.10 रुपये पर हुई थी। जबकि उसी दिन कंपनी के शेयर 1344 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए थे। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here