आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने काले कपड़ों में किया विरोध प्रदर्शन आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने काले कपड़ों में किया विरोध प्रदर्शन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने काले कपड़ों में किया विरोध प्रदर्शन

जोधपुर,आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ ने काले कपड़ों में किया विरोध प्रदर्शन। राजस्थान आवासन मण्डल जोधपुर वृत-द्वितीय के कार्यालय में भोजन अवकाश में राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ संर्घष समिति के आह्वान पर आवासन बोर्ड कर्मचारियों द्वारा लगातार पाँचवें दिन काले कपड़े पहनकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

शाखा अध्यक्ष एसपी हर्ष ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मण्डल से गलत तरीके से 1हजार करोड़ रुपये लिये जा रहे हैं,जबकि बोर्डअधिनियम 1970 में किसी भी विभाग या संस्था को जबरन राशि दिये जाने का कोई प्रावधान नहीं।

इसे भी पढ़ें लारेंस के नाम पर धमकाने का आरोप- महिला ज्वैलर और बिल्डर को धमकाने का आरोपी हवालात में

कर्मचारी संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष अश्विनी लेाहरा ने बताया कि विगत चार वर्षों में मण्डल की 30 हजार करोड़ की संपत्तियां आधी से भी कम में विक्रय के पश्चात भी मण्डल कोष में केवल रुपयों की वित्तिय हानि का सामना करना पड़ रहा है। मण्डल की वर्तमान में 2700 करोड़ रुपए की देनदारियां हैं और मण्डल कोष में मात्र 1800 करोड़ रुपये जमा हैं इसके बावजूद राज्य सरकार मण्डल कोष से 1000 करोड़ को जबरन लेना चाहती है। वृत-2 के शाखा अध्यक्ष एसपी हर्ष ने बताया कि जिस जमीन पर सिटीपार्क विकसित किया जा रहा है एवं मैट्रो को दी गई भूमि के बदले में आज तक मण्डल को 344 करोड़ रुपये राज्य सरकार से प्राप्त नहीं हुए हैं।उन्होंने बताया कि आज भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन में राजेश रूप रॉय, अचल सिंह गहलोत,अनीष हर्ष, जोगेन्द्र सोनू,दुर्गेश जोशी, दीपक बिस्सा,रामसिहं,मोतीलाल आदि तथा वृत-2 के समस्त कर्मचारी उपस्थिति थे। इस दौरान प्रान्तीय परार्मश सचिव उमेश देवड़ा भी पूरे समय उपस्थित रहे एवं जम कर नारेबाजी की।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here