अपने पिता कमल हासन के साथ ‘म्यूजिकल प्रोजेक्ट’ में काम कर रही श्रुति हासन – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

22 सितंबर (आईएएनएस)। एक्ट्रेस श्रुति हासन एक प्रोजेक्ट के लिए अपने पिता व एक्टर कमल हासन के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल, वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सलार : पार्ट 1- सीजफायर’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं।

एक्ट्रेस से हाल ही में ‘ऑस्क मी क्वेश्चन’ सेशन में एक फैन ने उनसे उनके पिता के साथ प्रोजेक्ट पर सवाल किया। श्रुति ने कहा, “यह एक म्यूजिकल प्रोजेक्ट है और हम जल्द ही इसकी घोषणा करने जा रहे हैं कि यह क्या है!! मैं वास्तव में उत्साहित हूं।”

इससे पहले, एक्टर ने दुबई में एक पुरस्कार समारोह के दौरान दर्शकों को इस प्रोजेक्ट के बारे में संकेत दिया था और उल्लेख किया था कि राज कमल फिल्म इंटरनेशनल और श्रुति हासन एक नए म्यूजिकल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रुति ‘सलार : पार्ट 1 – सीजफायर’ में प्रभास के साथ मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी, प्रभास को एक हिट की जरूरत है क्योंकि उनकी कई फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप हो गई हैं। जिसमें ‘राधे श्याम’ और ‘आदिपुरुष’ शामिल हैं।

‘सलार: पार्ट 1 – सीजफायर’ का निर्देशन ‘केजीएफ’ फेम प्रशांत नील ने किया है और यह जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here