शरीर के लिए फायदेमंद है लेमन ग्रास, नियमित सेवन से मिलता इन बीमारियों से छुटकारा – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

लेमन ग्रास एक मेडिकल प्लांट है, जो खासकर साउथ-ईस्ट एशिया में पाया जाता है। यह घास जैसा ही दिखता है, बस इसकी लंबाई आम घास से ज्यादा होती है। वहीं, इसकी महक नींबू जैसी होती है और इसका ज्यादातर इस्तेमाल चाय में अदरक की तरह किया जाता है।

इसके अलावा, दवा के रूप में लेमन ग्रास ऑयल का इस्तेमाल भी सालों से किया जाता आ रहा है। इसमें करीब 75 प्रतिशत सिट्रल पाया जाता है, जिसकी वजह से इसकी खुशबू भी नींबू जैसी होती है। लेमन ग्रास तेल का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ड्रिंक्स में भी किया जाता है।

लेमन ग्रास की मेडिकल प्रॉपर्टी 

लेमन ग्रास में कई मेडिकल प्रॉपर्टी होते हैं, जिस वजह से कई आयुर्वेदिक इलाज के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन की वेबसाइट पर प्रकाशित रिसर्च की माने, तो इसमें बैक्टीरिया से बचाव के लिए एंटी-बैक्टीरियल, सूजन को दूर करने के लिए एंटी-इन्फ्लेमेटरी और फंगस से राहत दिलाने के लिए एंटी-फंगल गुण होते हैं। लेमन ग्रास में पाए जाने वाले ये सभी गुण कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान करते हैं।

वेट लॉस और इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर

यदि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है, तो आपको लेमनग्रास वॉटर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ती है। लेमनग्रास में नींबू जैसे ही गुण होते हैं। ऐसे में यह बॉडी डिटॉक्स करने में भी बहुत कारगर है। आप लेमनग्रास का पानी खाली पेट पी सकते हैं, इससे आसानी से बॉडी डिटॉक्स होती है। वेट लॉस करने के लिए भी लेमनग्रास टी पी सकते हैं। ये विटामिन ए व सी, फोलेट, फोलिक एसिड, कैल्शियम और मैगनीज से भरपूर है । एंटी बैक्टीरियल, एन्टि फन्गल, और कैंसर रोधी गुणों से भरपूर है ।

पाचन को करे मजबूत

लेमनग्रास टी के सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे डाइजेशन सही होता है। यह ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी आदि में फायदेमंद है। इसके सेवन से पेट अच्छे से साफ होता है। पेट के रोगों के लिए यह चाय बहुत लाभकारी है। इसका सेवन करने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्याओं से निजात मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल को खत्म करती है लेमन ग्रास

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। जर्नल ऑफ एडवांस फर्मास्युटिकल टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च में पाया गया कि लेमन ग्रास टी से बने तेल कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कम कर देता है। हैरानी की बात यह है कि जितना डोज दिया गया, उसी हिसाब से कोलेस्ट्रॉल भी कम हुआ। साल 2011 की एक अन्य रिसर्च में भी पाया गया था कि रोजाना 100 मिलीग्राम लेमनग्रास एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल को पूरी तरह खत्म हो जाता है। लेमन ग्रास पाचन तंत्र को ठीक रखता है। इसका सेवन करने से उल्टी, दस्त और पेट दर्द की समस्याओं से राहत मिलती है। यह चाय गैस्ट्रिक की समस्या का बेहतरीन इलाज है।

स्ट्रेस के लिए लेमन ग्रास

लेमन ग्रास के गुण स्ट्रेस से भी आराम दिलाते हैं। असल में ये काम लेमन ग्रास में पाया जाने वाला मैग्नीशियम करता है। शोध में पाया गया है कि मैग्नीशियम की कमी से तनाव से जुड़ी समस्याओं जैसे सिरदर्द, अनिद्रा, थकान, अति-भावनात्मकता व चिंता हो सकती हैं। ऐसे में लेमन ग्रास का सेवन मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। चाहें तो स्ट्रेस और चिंता को दूर करने के लिए लेमन ग्रास ऑयल से अरोमा थेरेपी भी ले सकते हैं।

दर्द से राहत

लेमन ग्रास का इस्तेमाल दर्द को कम करने में सहायक है। दरअसल, चूहों पर किए गए एक अध्ययन से इस बात की पुष्टि होती है। शोध में पाया गया कि लेमन ग्रास के साथ ही इसकी चाय और तेल में एनाल्जेसिक प्रभाव यानी दर्द निवारक प्रभाव पाया गया, जो दर्द को कम करने में मदद करता है। इस तरह दर्द की स्थिति में लेमन ग्रास का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here