सात समुंदर पार से भारत खींच लाई ब्रांड यूपी की धमक – 24×7 Khabre Fatafat

0
8

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट में शुरू हुए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के पहले ही दिन रोमानिया समेत कई अन्य देशों के कारोबारी पहुंचे।

कारोबारियों ने ट्रेड शो के आयोजन की सराहना की।

ट्रेड शो में पहुंचे रोमानिया के कारोबारी टिओडोर क्यूरिया यूपी के उद्यमियों से मिलकर बहुत खुश दिखे। उन्होंने कहा कि वो पहली बार भारत में इस तरह के ट्रेड शो में शामिल हो रहे हैं। कंस्ट्रक्शन का कारोबार करने वाले टिओडोर ट्रेड शो में कारोबार की संभावना तलाशने आए थे।

रोमानिया के ही एक अन्य कारोबारी रसवन पॉप ने कहा कि योगी सरकार कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठा रही है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इंदौर के 15 कारोबारियों का समूह एक साथ पहुंचा।

कारोबारी मेहूल दुबे ने कहा कि योगी के नेतृत्व में यूपी का चौतरफा विकास हो रहा है। यूपी के विकास की चर्चा अब हर तरफ होती है। यूपी अब एक ब्रांड बन चुका है। यूपी के कारीगरों को इस तरह के आयोजनों से बहुत लाभ मिलेगा।

ट्वॉय बैग खिलौना कंपनी चलाने वाले अंकित लाल यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के भव्य आयोजन से काफी खुश नजर आए। अंकित ने कहा कि पूर्व की सरकारों की तुलना में योगी सरकार बहुत काम कर रही है। इस तरह के आयोजनों से यूपी के कारोबारियों के लिए विदेश में व्यापार के दरवाजे खुलेंगे। विदेशी कंपनियों के साथ कारोबार के मौके और बढ़ेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here