नालंदा ले जाकर किशोरी के साथ दो साल तक किया रेप, हुई गिरफ्तारी – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में किशोरी के साथ रेप करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. शख्स पर आरोप है कि वो किशोरी को अगवा करके बिहार के नालंदा ले जाकर तकरीबन दो माह तक उसका यौन शोषण किया.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी युवक को आज गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

दो माह तक किशोरी के साथ किया रेप

FIR के मुताबिक, मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को इसी साल 22 जुलाई को आरोपी राकेश पटेल अपने साथ ले गया था. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर राकेश के खिलाफ IPC की धारा 363 (अपहरण) के तहत 27 जुलाई को नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था.

पुलिस मामले की कर रही है जांच

बांसडीह के पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को आरोपी के चंगुल से मुक्त करा लिया है. किशोरी ने पुलिस को बयान दिया है कि राकेश उसे अगवा कर नालंदा ले गया और उसके साथ तकरीबन दो माह तक रेप किया. उन्होंने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में बलात्कार के आरोप के साथ ही पॉक्सो अधिनियम की धारा भी जोड़ दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here