भगवान राम से जुड़े स्थानों को दी जाएगी पहचान, हर जगह स्थापित किया जाएगा ‘राम स्तंभ’ – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है और अब प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है। समारोह का आयोजन जनवरी के महीने में होगा। मंदिर निर्माण के साथ ही भगवान श्रीराम के जीवन और महत्व से जुड़े स्थानों को भी पहचान दी जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए अशोक सिंघल फाउंडेशन ने योजना तैयार की है जिसका जिक्र श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली में स्थित अशोक सिंघल फाउंडेशन ने विचार किया है कि भगवान श्रीराम के जीवन और महत्व से जुड़े स्थानों पर फाउंडेशन की तरफ से एक विशेष स्तम्भ की स्थापना की जाएगी। जिस पर उस स्थान के बारे में वाल्मीकि रामायण में वर्णित श्लोक और उनका अर्थ स्थानीय भाषा में लिखा जाएगा।

इस पूरे कार्य के लिए सरकार से कोई आर्थिक सहयोग नहीं लिया जाएगा बल्कि पूरा खर्च अशोक सिंघल वहन फाउंडेशन करेगा। उन्होंने बताया कि पहला स्तंभ 27 सितंबर को अयोध्या पहुंच जाएगा जिसे मणि पर्वत पर स्थापित किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here