इन 5 फलों से भी बना लें दूरी, वरना फूलकर और हो जाएंगे मोटू, थुलथुले बदन से चलना हो जाएगा मुश्किल – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

1. केला -अक्सर आपने सुना होगा कि केला कम वजन वाले का वजन बढ़ा देता है. विज्ञान के हिसाब से भी यह बात सच है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक हालांकि केला सुपर हेल्दी फ्रूट है. लेकिन केला में बहुत अधिक कैलोरी होती है जो वजन को बढ़ाने में मदद करती है.

एक मीडियम साइज केला में 118 कैलोरी एनर्जी होती है. इसलिए केला खाने से वजन बढ़ने का खतरा रहता है.

2. एवोकाडो-एवोकाडो में केला से भी ज्यादा एनर्जी होती है. 100 ग्राम एवोकाडो में 161 कैलोरी एनर्जी रहती है. इसके साथ ही इसमें 15 ग्राम फैट भी रहता है और 8.6 ग्राम कार्बोहाइड्रैट रहता है. ये सभी चीजें वजन बढ़ाने में बहुत कारगर है. इसलिए मोटापे से परेशान लोगों को एवोकाडो का सेवन नहीं करना चाहिए.

3. कोकोनट मीट-कोकोनट मीट का मतलब नारियल के फल के अंदर का पल्प. कच्चे नारियल के फल के अंदर जो पल्प होता है उसे कोकोनट मीट कहते हैं. इसमें बहुत अधिक मात्रा में फैट होता है जो शरीर में चर्बी को बढ़ा देता है. इसलिए यदि आप वजन कम करना चाहते हैं या आपका वजन बढ़ा हुआ है तो नारियल के पल्प का सेवन न करें.

4. खजूर-खजूर तो वैसे बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रैट की मात्रा ज्यादा होती है. सिर्फ 24 ग्राम खजूर में 18 ग्राम कार्बोहाइड्रैट होता है जो वजन को बढ़ा देता है. खजूर के साथ यदि आप नारियल के पल्प का सेवन करते हैं तो यह और अधिक वजन को बढ़ा देगा.

5. खुबानी-खुबानी जब ड्राई हो जाता है तो इससे वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है. हालांकि खुबानी फल के रूप में वजन को उतना अधिक नहीं बढ़ाता है. सिर्फ 28 ग्राम खुबानी में 18 ग्राम कार्बोहाइड्रैट है. इससे समझ सकते हैं कि ड्राई खुबानी वजन बढ़ाने के लिए कितना बड़ा विलेन का काम करता है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here