मासिक संगीत सभा मे सुधि श्रोताओं ने ली म्यूजिक थेरेपी मासिक संगीत सभा मे सुधि श्रोताओं ने ली म्यूजिक थेरेपी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

मासिक संगीत सभा मे सुधि श्रोताओं ने ली म्यूजिक थेरेपी

जोधपुर,मासिक संगीत सभा मे सुधि श्रोताओं ने ली म्यूजिक थेरेपी।राजस्थान संगीत नाटक अकादमी द्वारा आयोजित 7 दिवसीय समारोह का आरंभ नवनिर्मित अत्याधुनिक टाउन हॉल के मिनी ऑडिटोरियम में बुधवार शाम मासिक संगीत सभा के आयोजन से किया गया।इसके अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शास्त्रीय संगीतज्ञ नवाब खान द्वारा राग विज्ञान से म्यूजिक थेरेपी दी गई। मुख्य कलाकार नवाब खान ने सबसे पहले राग संगीत विषय के बारे में समझाया तथा रागों का मस्तिष्क,शरीर एवं आत्मा से क्या रिश्ता है इस बात पर प्रकाश डाला। अगले चरण में उन्होंने सभी श्रोताओं को नाद योग एवं राग संगीत के माध्यम से 30 मिनट का मेडिटेशन करवाया,जिसमें उन्होंने राग कीरवानी का वादन किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बदलते दौर के साथ शास्त्रीय संगीत में बदलाव हुए हैं। प्राचीन समय में शास्त्रीय संगीत ईश्वर प्राप्ति का साधन माना जाता था, धीरे-धीरे मंदिरों से होता हुआ यह राज्याश्रय एवं लोकाश्रय तक पहुंचा।
इस दौरान उन्होंने राग बिहाग,भैरवी एवं पहाड़ी की प्रस्तुति भी दी। सारंगी पर अयान खान,संतूर पर नावेद खान, बांसुरी पर शैज़ान खान,तबले पर नईम खान ने संगत की।

यह भी पढ़ें – उपन्यास उमादे को हिन्दी सेवा पुरस्कार

मशहूर उस्ताद पत्ती खान एवं गोविंद कल्ला के शिष्य नवाब खान न सिर्फ शास्त्रीय संतूर वादक बल्कि म्यूजिक थैरेपिस्ट,रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट,क्यूरेटर एवं शिक्षक के रूप में भी जाने जाते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष बिनाका जेश द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की गई।
अध्यक्ष द्वारा पुष्प गुच्छ,शाल एवं मोमेंट प्रदान कर कलाकारों का स्वागत किया गया।अकादमी सचिव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 20 सितंबर से शुरू होने वाले 7 दिवसीय इस समारोह में कल यानी 21 सितंबर को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज के तत्वाधान में राष्ट्रीय नाट्य समारोह का पहला दिलीप भट्ट द्वारा निर्देशित नाटक अग्नि परीक्षा का मंचन शाम 7.15 बजे किया जाएगा। संचालन शैला माहेश्वरी ने किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here