जाली काटकर घुसे नकबजन,कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटकर 945 किलो तांबा चोरी जाली काटकर घुसे नकबजन,कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटकर 945 किलो तांबा चोरी Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

जाली काटकर घुसे नकबजन,कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटकर 945 किलो तांबा चोरी

जोधपुर,जाली काटकर घुसे नकबजन,कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटकर 945 किलो तांबा चोरी। शहर के निकट राजीव गांधी नगर में एक कबाड़ के गोदाम में चोरों ने जाली काटकर प्रवेश किया। गोदाम के कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटा फिर 19 कट्टे तांबा चुरा ले गए। जो 945 किलो के करीब था। इस तांबे की अनुमानित कीमत लाखों में है। गोदाम मालिक की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। चोरों की संख्या दो से तीन हो सकती है। माल ले जाने के लिए किसी वाहन का उपयोग किया गया है।

यह भी पढ़ें – कमिश्नरेट में तीन थानाधिकारी बदले

चौपासनी हाउंसिंग बोर्ड स्थित 25 जी-1 मयंक पुत्र जयचंद नाहटा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका एक कबाड़ का गोदाम राजीव गांधी नगर में एक कैफे हाउस के पीछे है।15 सितंबर की रात में वह गोदाम बंद कर घर गया था। अगले दिन यानी 16 सितंबर को पहुंचा तो पता लगा कि गोदाम के पीछे किसी ने जाली काटने के बाद दीवार फांदी और अंदर प्रवेश किया है। फिर कमरे का ताला ग्राइण्डर से काटा गया। जहां कमरे में रखे 19 कट्टे तांबे को चुरा लिए। इन कट्टों में तकरीबन 945 किलो तांबा भरा था,जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि संभवत:चोरों संख्या दो से तीन हो सकती है और कोई वाहन लेकर आए थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here