जोधाणा चौराहा के पास नाले में मिले शव की हुई पहचान
जोधपुर,जोधाणा चौराहा के पास नाले में मिले शव की हुई पहचान। शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र गली नंबर सात स्थित जोधाणा चौराहा के समीप नाले में मिले शव की पुलिस ने पहचान कर ली गई है। शव को आज कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया। वह नाले कैसे गिरा इसका पता नहीं चल पाया है। बासनी पुलिस ने बताया कि रविवार को गली नंबर 7 स्थित जोधाणा चौराहा के समीप नाले के बहते पानी में एक व्यक्ति का शव मिला था। शव पानी में पड़े रहने से कुछ गल गया था। बाद में उसे बाहर निकलवा कर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
यह भी पढ़ें – जेठानी ने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर देवरानी के आंखों व गुप्तांगों में भरी मिर्च
मृतक की पहचान देर रात में बाड़मेर जिले नागाणा स्थित रामसरिया खीपसर निवासी सोमाराम पुत्र पेमा राम जाट के रूप में कर ली गई। उसके भाई रेखाराम जाट ने पहचान की। शव को आज कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















