फलोदी का वांछित आरोपी पिस्टल और चार कार्टेज के साथ गिरफ्तार फलोदी का वांछित आरोपी पिस्टल और चार कार्टेज के साथ गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
253

फलोदी का वांछित आरोपी पिस्टल और चार कार्टेज के साथ गिरफ्तार

डीएसटी पूर्व और उदयमंदिर पुलिस की कार्रवाई

जोधपुर,फलोदी का वांछित आरोपी पिस्टल और चार कार्टेज के साथ गिरफ्तार। कमिश्ररेट के जिला पूर्व की जिला स्पेशल टीम और उदयमंदिर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फलोदी जिले के अपहरण में वांछित अभियुक्त को पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि डीएसटी पूर्व की अवैध हथियार तस्करी पर कार्यवाही कर फलौदी जिले का अपहरण के प्रकरण में वांछित अभियुक्त एक अवैध पिस्टल मय 4 कारतुस के गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें – स्कूटी पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे

जिला पूर्व में अवैध हथियारों की रोकथाम करने,अवैध हथियार तस्करों पर निगरानी के आदेश डीएसटी पूर्व की टीम को दिए गए थे। जिस पर डीएसटी पूर्व व उदयमंदिर पुलिस ने चाखू मोटाई निवासी रोशन विश्रोई पुत्र बाबूराम को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्टल और चार कारतूस मिले। वह फलोदी जिले में अपहरण के केस में वांटेड चल रहा था। उसके शहर में आने की जानकारी पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने दो साथियो के साथ मिलकर 3 सितंबर को पुलिस थाना चाखु क्षेत्र में अपहरण की एक वारदात को अंजाम दिया था जिसमें वह वांछित फरार चल रहा था तथा फरारी काटने के समय शहर में आकर रहने लगा था।अपहरण में शरीक अन्य दो आरोपी विकास विश्नोई एवं जयप्रकाश को भी दस्तयाब करके पुलिस थाना चाखु को सूचना से अवगत करवा कर उन्हे सुपुर्द किया गया। पुलिस की टीम में उदयमंदिर थानाधिकारी प्रेमदान रतनू, डीएसटी प्रभारी एसआई कन्हैयालाल, एएस आई सुमेरसिंह भाटी,डीएसटी के हैडकांस्टेबल ओमाराम,देवाराम, कांस्टेबल किशनसिंह,प्रकाश,गिरवर सिंह,चालक जयराम एवं हापूराम शामिल थे।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here