बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में जमा हुए तीन हजार के जाली नोट बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में जमा हुए तीन हजार के जाली नोट Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में जमा हुए तीन हजार के जाली नोट

पांच-पांच सौ की शक्ल में थे नोट -जुलाई मेें जमा कराए गए

जोधपुर,बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में जमा हुए तीन हजार के जाली नोट।
शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र मरूधरा इंडस्ट्रीज में बैंक ऑफ बड़ौदा में किन्हीं ग्राहकों द्वारा पांच-पांच सौ के छह जाली नोट जमा करवा दिए। नोटों की जांच के बाद पता लगा कि वे नकली हैं। इस पर अब बैंक की तरफ से सरदारपुरा नोडल थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा मरूधरा इंडस्ट्रीज के विकास कुमार बैरवा की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें – रोहिचा खुर्द की गाइड विद्यार्थियों ने मनाया विश्व ओजोन दिवस  

इसमें बताया कि जुलाई 1 से लेकर 31 तारीख के बीच में बैंक जमा हुए नोट में छह नोट पांच सौ के नकली पाए गए। यानी तीन हजार के नोट किन्हीं शख्स द्वारा नकली जमा करवा दिए गए। नोटों की जांच में पता लगा कि यह नकली हैं, इस पर अब केस दर्ज करवाया गया है। सरदारपुरा थाना पुलिस इसमें पड़ताल में जुटी है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here