सैनिक स्कूलों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री का जताया आभार सैनिक स्कूलों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री का जताया आभार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

सैनिक स्कूलों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री का जताया आभार

  • केंद्रीय मंत्री ने जोधपुर के चौपसानी और जयपुर के भवानी निकेतन के लिए किया था आग्रह
  • राजस्थान को मिले चार नए सैनिक स्कूल

जोधपुर,सैनिक स्कूलों की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री व रक्षा मंत्री का जताया आभार।केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान के चार शहरों में नए सैनिक स्कूलों की स्वीकृति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया। शेखावत ने दो सैनिक स्कूलों जोधपुर के चौपासनी और जयपुर के भवानी निकेतन के लिए आग्रह किया था। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश में 23 नए सैनिक स्कूलों को स्वीकृति प्रदान की है। शनिवार को ट्वीट कर शेखावत ने यह जानकारी दी। इनमें राजस्थान के भी चार शहर क्रमश: हनुमानगढ़,जयपुर,जोधपुर और सीकर भी शामिल हैं। यह शिक्षा और रक्षा की सम्मिलित दूरगामी सोच से लिया गया देशहित का निर्णय है।

यह भी पढ़ें – खम्मा खम्मा हो रामा रुणिचे रा धणिया…..

उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल हमारे बच्चों को मातृभूमि की सेवा के प्रत्यक्ष तथा अत्यंत सम्मानजनक कॅरियर के लिए तैयार करते हैं। शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताते हुए कहा कि आप दोनों का कृतज्ञ हूं,मैंने दो सैनिक स्कूलों जोधपुर के चौपासनी और जयपुर के भवानी निकेतन के लिए आपसे विनम्र आग्रह किया था,आपने सदाशयता पूर्वक इन दोनों सहित राजस्थान में चार स्कूलों का अनुमोदन किया है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here