रोहिचा खुर्द की गाइड विद्यार्थियों ने मनाया विश्व ओजोन दिवस   रोहिचा खुर्द की गाइड विद्यार्थियों ने मनाया विश्व ओजोन दिवस Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
16

रोहिचा खुर्द की गाइड विद्यार्थियों ने मनाया विश्व ओजोन दिवस

जोधपुर,रोहिचा खुर्द की गाइड विद्यार्थियों ने मनाया विश्व ओजोन दिवस। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला जोधपुर के तत्वावधान मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोहिचा खुर्द पंचायत समिति धवा की गाइड छात्राओं व विद्यार्थियों द्वारा विश्व ओजोन दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें गाइड व अन्य स्थानीय बालिकाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर बहुत ही जलवायु परिवर्तन को कम करने और ओजोन परत को ठीक करने संबंधित सुन्दर पोस्टर बनाये गये। जिसमें प्रथम स्थान पर गाइड दीपिका एवं कुमारी पूजा रही।

यह भी पढ़ें – चांदरख में बैंक ऑफ इंडिया की नई शाखा शुरू

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रुपाराम राठौड़ ने ओजोन परत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ओजोन परत सूर्य से आने वाली परा बैंगनी किरणों से हमारी सुरक्षा करती है। इन किरणों से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का आह्वान किया। विद्यालय के शिक्षक स्टाफ में सीमा बेंदा,माँगीलाल,जेठाराम,भूपेन्द्र सिंह,राकेश शर्मा,पायल चौहान,टीना कुमारी,अब्दुल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गाइड कैप्टन शशि शर्मा ने किया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here