गणेश चतुर्थी विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता संपन्न

0
53

जोधपुर। जोधपुर के कबूतरों के चौक स्थित जनीशा क्रिएशन (गिफ्ट स्टोर) की तरफ से गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। जनीशा क्रियेशन की मालकिन नेहा सोनी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 500 से अधिक बच्चो ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस प्रतियोगिता में जोधपुर की कई प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी शामिल हुई। प्रतियोगिता में 1- 5 साल आयु वर्ग में जीतू सिंह प्रथम, तोनिष्का सोनी द्वितीय और विराट बिस्सा को तृतीय पुरस्कार मिला, वही 6-10 साल आयु वर्ग में भव्य अरोड़ा प्रथम, राधिका बाड़मेरा द्वितीय और दिशा अग्रवाल तृतीय रही। तीसरी कैटेगरी 11-15 साल के बच्चों में आयुषी पंसारी प्रथम, हेतल सोनी द्वितीय और कार्तिक बाड़मेरा तृतीय विजेता रहे। इस प्रतियोगिता की जजिंग अजय सिंह राजपुरोहित ने की और रामजी व्यास का सहयोग रहा। जनीशा क्रिएशन की तरफ से आरजे पुलकिता और कॉमेडियन प्रतीक मुथा विशिष्ठ अतिथि बुलाए गए जिन्होंने प्रतियोगिता में विजेताओं और प्रतिभागियों को उपहार दिया।

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।