पैदल राहगीर से 22 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद
जोधपुर,पैदल राहगीर से 22 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद। शहर की बनाड़ पुलिस ने थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोककर उसके सामान की तलाशी ली। तब उसके पास से 22 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें – सिक्योरिटी गार्ड पर मोबाइल लेपटॉप चुराने का आरोप
जांच अधिकारी डांगियावास थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रकरण में बारा जिले के हरनावदा खडिया निवासी बनवारीलाल पुत्र गौरीलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 22 किलो अवैध डोडा पोस्त मिला। वह बनाड़ क्षेत्र में यह अवैध डोडा पोस्त लेकर जा रहा था। तब बनाड़ थाने के एसआई राउराम ने उसे पकड़ा।
खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















