बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों से संवाद बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों से संवाद Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
6

बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों से संवाद

मिशन2030 अभियान

जोधपुर,बेहतर पुलिसिंग के लिए लोगों से संवाद।शहर के निकट लोरडी स्थित सरदार पटेल पुलिस सुरक्षा एंव आपराधिक न्याय विश्वविद्यालय में गुरुवार को राजस्थान मिशन 2030 अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज जयनारायण शेर ने अध्यक्षता की। इसमें ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव,विवि कुलपति आलोक त्रिपाठी,रजिस्ट्रार सिद्धार्थ चारण एवं एएसपी नवाब खां आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में बेहतर पुलिस और अपराधों की रोकथाम के लिए सुझाव लिए गए।

1. वर्तमान में पुलिस प्रशासन को आवंटित 112 व्हीकल जिसमें चालक को प्राइवेट नहीं रखा जाए पुलिस का स्वयं का चालक होना चाहिए ताकि पुलिस को प्राप्त होने वाली गोपनीय आसूचना व पुलिस कार्यवाही कहीं और लिंक होने से बचा जा सके।

2. शिक्षा के साथ बच्चों को संस्कार सिखाए जाएं ताकि बेहतर नागरिक बन सके,भविष्य में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें ।

3. यातायात पुलिस कर्मियों के लिए सार्वजनिक शौचालय ड्यूटी स्थल के नजदीक बनाया जाए ताकि महिला पुलिस कर्मियों के लिए ड्यूटी के समय कोई असुविधा नहीं हो।

4. पुलिस स्टाफ को तनाव से मुक्त रखने के प्रयास किए जाएं,उसे मोटिवेशन दिया जाए ताकि बेहतर कार्य कर सके।

5. पुलिस द्वारा की जा रही प्रशिक्षण के लिये शूटिंग की रेंज की संख्या को बढ़ाया जाए।

6. एनसीसी कैडेट के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि भविष्य में एक बेहतर तरीके से राष्ट्र के प्रति समर्पित हो सकें।

7. टुरिज्म पुलिसिंग को बढावा दिया जाये एवं टुरिज्म पुलिसिंग की अलग से एक युनिट बनाई जाये ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके।

8. टोल नाकों में कियोस्क बनाया जाए जो यह सत्यापित कर सके की चालक कितने घंटो से वाहन चला रहा है। कहीं उनको थकान के कारण नीद तो नहीं आ रही है।

9. वाहनो के आगे सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए ताकि दुर्घटना के कारणो का पता चल सके।

10. पुलिस अधीकारी/कर्मचारी स्कूली बच्चों से संवाद करें ताकि बच्चों में पुलिस के प्रति भय खत्म हो।

यह भी पढ़ें – छत पर सो रहे युवक के सिर पर मारी बीयर की बोतल,सिर फटा

11. पुलिस थानो में जागरूक केन्द्र, अवेयरनेस सेन्टर शुरू किए जाएं ताकि अपने पेशे और कार्य के प्रति कौशलता का विकास हो सके।

12. बायोमैस की सुविधा दी जाए।

13. शिक्षण संस्थानों में एम्बुलैंस की सुविधा दी जानी चाहिये क्योंकि काफी शिक्षण संस्थान शहरों से दूर होने से आपातकाल के समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

14. बीमा योजना के संबध में ग्रामीणों को जागरूक किया जाए ताकि इस योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।

15.हर अपराध को रोकने के लिए सीसीटीवी; डीजिटल चौकीदार लगाए जाए और उनको पुलिस के सर्वर/अभय कमाण्ड सेन्टर से लिंक किया जाए जिससे अनुसंधान में सहयोग मिल सकें।

16. कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस पर राजनैतिक दबाव न हो।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here