शराब के नशे में स्कार्पियो चालक स्कूटी व गमलों को तोड़ गया शराब के नशे में स्कार्पियो चालक स्कूटी व गमलों को तोड़ गया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
13

शराब के नशे में स्कार्पियो चालक स्कूटी व गमलों को तोड़ गया

जोधपुर,शराब के नशे में स्कार्पियो चालक स्कूटी व गमलों को तोड़ गया।
शहर के रातानाडा स्थित भास्कर सर्किल के समीप महावीर कॉलोनी में 12 सितंबर की रात को स्कार्पियो में सवार एक युवक तेजी से निकला और एक घर के बाहर खड़ी स्कूटी को टक्कर मारने के साथ महंगे गमलों तोड़ गया। पीडि़त ने इस बारे में रातानाडा थाने में गाड़ी एवं गमलों को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज करवाया है। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है। पुलिस अब गाड़ी नंबर से चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – चिटफंड कंपनी बनाकर 36 लाख की धोखाधड़ी,आरोपी को जयपुर से पकड़ा

भास्कर सर्किल के पास महावीर कॉलोनी निवासी आकाश पुत्र भरत बाहेती की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह 12 सितंबर की रात को अपने घर पर ही था। तब गली से एक सफेद रंग की स्कार्पियो तेजी से निकली और घर के बाहर खड़ी उसकी स्कूटी को चपेट में लेने के साथ महंगे गमलों को तोड़ दिया। स्कार्पियो का चालक शराब के नशे में था। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। पुलिस ने परिवादी के बताए नंबर अनुसार अब स्कार्पियो की तलाश आरंभ की है। फिलहाल स्कार्पियो का चालक हाथ नहीं लगा है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here