नागौर से जोधपुर पहुंचा चार साल का मासूम लापता नागौर से जोधपुर पहुंचा चार साल का मासूम लापता Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
8

नागौर से जोधपुर पहुंचा चार साल का मासूम लापता

रेलवे पुलिस ने ढूंढ कर परिजन को सौंपा

जोधपुर,नागौर से जोधपुर पहुंचा चार साल का मासूम लापता। राजकीय रेलवे पुलिस ने बुधवार की सुबह प्लेटफार्म संख्या 4 पर लापता हुए चार साल के बच्चे को मशक्कत से ढूंढा। बच्चा मिलने पर पिता को सुपुर्द किया। पिता ने इसके लिए पुलिस का आभार जताया।जीआरपी थानाधिकारी महेश श्रीमाली ने बताया कि नागौर जिले के डेगाना तहसील के ग्राम सांजू के रहने वाले ओमप्रकाश पुत्र जौहरीलाल भार्गव सुबह थाने पर पहुंचा। उसने बताया कि उसका 4-5 साल का बेटा रेल्वे स्टेशन जोधपुर के प्लेटफार्म नंबर 4 पर भीड़ मे कही गुम हो गया है। जिसकी तलाश के बावजुद भी बच्चा मुझे नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें – पुलिस का विजन 2030 पर कार्यशाला आज

इस सूचना पर हैड कांस्टेबल देवाराम, कांस्टेबल लादूराम,राजेन्द्र मीणा द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुए बालक के गुम होने के सम्बन्ध मे उदघोषण करवाई। बालक की रेलवे स्टेशन जोधपुर पर तलाश की गई तो बालक भगत की कोठी साईड यार्ड मे रोता हुआ अकेला मिला। बाद में उसे थाने लाकर पिता को सौंप दिया गया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here