शहर में सक्रिय नकबजन,सूने मकान और घरवालों की मौजूदगी में लगा रहे सेंध शहर में सक्रिय नकबजन,सूने मकान और घरवालों की मौजूदगी में लगा रहे सेंध Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

शहर में सक्रिय नकबजन,सूने मकान और घरवालों की मौजूदगी में लगा रहे सेंध

तीन मकानों में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों का माल उड़ाया

जोधपुर,शहर में सक्रिय नकबजन,सूने मकान और घरवालों की मौजूदगी में लगा रहे सेंध। शहर में नकबजन गैंग सक्रिय हो रखी है, मगर पुलिस की ढिलाई और सुस्त चाल से नकबजन गिरोह हाथ नहीं लग रहे हैं। औसतन शहर में चार पांच चोरियों रोज हो रही हैं। बीते चौबीस घंटोंं में शहर में चार जगहों पर चोरियां हुई है। मंगलवार को दिन दहाड़े प्रतापनगर थाने से आगे एक मकान से एक करोड़ के आभूषण और दो लाख नकद की चोरी हुई थी। इधर अब फिर दो सूने मकानों में चोरी की रिपोर्ट दी गई है। एक अन्य मकान में परिवार की मौजूदगी में चोर लाखों के जेवरात चोरी कर ले गए।
सूरसागर पुलिस थाने में भील भाखरी चौपड़ की रहने वाली सुआ पत्नी कानाराम भील ने रिपोर्ट दी कि वह 11 सितंबर की रात को परिवार घर पर सो रही थी। वह छत पर सो रही थी और बच्चे नीचे कमरे में थे। अगले दिन यानी 12 सितंबर को सुबह छह बजे उठे तो घर के कमरों के ताले टूटे मिले और बक्सों से सामान बिखरा दिखाई दिया। अज्ञात चोर घर से सोने की कंठी,अंगुठियां,कानों की टोप्स जोड़ी,फिणियां,चांदी के तकरीबन दो किलो आइटम जिनमें कंदोरा, कांकण,अंगूठियां,पायल जोडिय़ां, चूडिय़ां के साथ 20 हजार की नगदी चुरा ले गए। घटना के संबंध में सूरसागर पुलिस ने मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें – दो ट्रेनों का नावा सिटी स्टेशन पर ठहराव

दूसरी तरफ चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने मेें बिड़ला स्कूल के सामने नेहरू नगर की रहने वाली जयंती पत्नी भगवानदास सिंधी ने रिपोर्ट दी कि वह 8 सितंबर को परिवार सहित अजमेर रिश्तेदार की शादी समारोह में गई थी। 11 को पड़ौसी ने सूचना दी कि मैनगेट का कांच का दरवाजा टूटा पड़ा है। अंदर जाकर चेक किया गया तो सारा सामान बिखरा था। इस पर वह जोधपुर पहुंची। रिपोर्ट में चोरी गए सामान का ब्यौरा नहीं दिया गया है। उसके घर में कैमरे भी लगे है,मगर वे बंद हालत में हैं। ऐसे में पता नहीं चला कि चोरी दिन में हुई या रात में हुई थी। फिलहाल चौहाबो पुलिस पड़ताल मेें जुटी है। उधर बनाड़ पुलिस थाने में जाजीवाल गहलोत निवासी खेमाराम पुत्र शिवा राम ने रिपोर्ट दी कि उसका घर 4 से 12 सितंबर के बीच सूना था। वह 12 सितंबर को घर लौटा तो ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोर घर से नगदी और जेवरात चोरी कर ले गए। कितना माल गया इस बारे में अभी खुलासा नहीं किया गया है।

दूरदृष्ट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here