शिलान्यास और लोकार्पण लायक काम 25 से पहले पूरे करने के निर्देश शिलान्यास और लोकार्पण लायक काम 25 से पहले पूरे करने के निर्देश Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

शिलान्यास और लोकार्पण लायक काम 25 से पहले पूरे करने के निर्देश

पीडब्ल्यूडी मंत्री जाटव ने की कार्यों की समीक्षा

जोधपुर,सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव ने विभाग के अधिकारियों को लोक सुविधाओं के विकास एवं विस्तार से जुड़ी गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का ध्यान रखा जाना चाहिए।सार्वजनिक निर्माण मंत्री बुधवार शाम जोधपुर पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सभागार में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जोधपुर जिले में विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और कहा कि स्वीकृतिशुदा कार्यों की रफ्तार बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें – जहरीले जंतु के काटने से किसान की मौत

जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बजट घोषणाओं अंतर्गत विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की पूर्णता पर ध्यान दें। शिलान्यास एवं लोकार्पण के लिए उपयुक्त कार्यों की पूर्णता 25 सितम्बर से पहले तक अच्छी तरह सुनिश्चित करें। इसके साथ ही गुणवत्ता पर पूरा-पूरा ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों के क्षेत्र में भी राजस्थान मॉडल स्टेट के रूप में उभर कर आ रहा है, इसके लिए कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री जाटव ने बैठक में अधूरी सड़कों को पूर्ण करने व विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अभियन्ताओं की समस्याएं सुनी
जाटव ने विभागीय अभियन्ताओं से बातचीत करते हुए उनके सुझाव लिए और उनकी समस्याएं सुनी तथा यथोचित समाधान का आश्वासन दिया।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here