
भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुजरात से यूपी जा रही यात्रियों से भरी एक बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल है। बताया जा रहा है कि जब यह हादसा हुआ तब बस सड़क के किनारे खड़ी थी। सूचना पाते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
इस खबर की पुष्टि भरतपुर जिले के SP मृदुल कछावा ने की है। SP ने बताया कि भरतपुर के हंतरा के पास जयपुर-आगरा राजमार्ग पर एक ट्रेलर वाहन के बस से टकरा जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। बस में सवार यात्री गुजरात के भावनगर से उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहे थे।
iPhone 15 दुबई में 46 हजार रुपये सस्ता! Make in India से आखिर क्या फायदा?|| Dastak Times ||
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















