कार का शीशा फोड़कर लेपटॉप चुराया कार का शीशा फोड़कर लेपटॉप चुराया Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9
stolen-laptop-by-breaking-car-window

कार का शीशा फोड़कर लेपटॉप चुराया

फुटेज से तलाश

जोधपुर,कार का शीशा फोड़कर लेपटॉप चुराया। शहर के आखलिया चौराहा स्थित एक फाईनेंस कंपनी के बाहर खड़ी कार का शीशा फोड़कर अज्ञात शख्स लेपटॉप मय बैग ले गया। बैग में लेपटॉप चार्जर भी साथ था। इस बारे में प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाश का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें- हॉस्टल की बिल्डिंग में छात्र को लगे करंट के मामले में संचालक गिरफ्तार

प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि जयपुर के करधनी हाल रावतम प्लाजा सुशीला ऑटो एजेंसी के पास रहने वाले प्रवीण टाक पुत्र मनोहर लाल टाक की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक कार सोमवार की रात में आखलिया चौराहा के पास फाईनेंस कंपनी के बाहर खड़ी थी। वह अपनी कंपनी के डीलर के साथ सरदारपुरा गया था। आधे घंटे बाद लौटा तो पता लगा कि उसकी कार की पिछली सीट का कांच फोडक़र अज्ञात शख्स लेपटॉप मय बैग चुरा ले गया है। इसमें चार्जर भी रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि चोर का पता लगाने के साथ तलाश की जा रही है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here