पुजारी पर हमले की रिपोर्ट 24 घंटे बाद दर्ज,एसएचओ लाइन हाजिर पुजारी पर हमले की रिपोर्ट 24 घंटे बाद दर्ज,एसएचओ लाइन हाजिर Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
15

पुजारी पर हमले की रिपोर्ट 24 घंटे बाद दर्ज,एसएचओ लाइन हाजिर

जोधपुर,पुजारी पर हमले की रिपोर्ट 24 घंटे बाद दर्ज,एसएचओ लाइन हाजिर। शहर के बैजनाथ महादेव मंदिर में शनिवार की रात को एक पुजारी पर हुए हमले की रिपोर्ट 24 घंटे बाद दर्ज की गई। इसको गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त ने थानाधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया। हमलावरों का आज तीसरे दिन भी पता नहीं चला है। आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें लगाई हैं।पुलिस उपायुक्त पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि सूरसागर थाने के थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत को लाइन हाजिर किया गया है। बैजनाथ मंदिर पुजारी कैलाशनाथ पर शनिवार की रात को हमला हुआ था। मगर एफआईआर दर्ज करने में 24 घंटे लगा दिए।

यह भी पढ़ें – एम्स के डीन (रिसर्च)दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

पर्चा बयान पर ही मामला दर्ज कर लेना चाहिए था। अब उन्हें लाइन में भेज दिया गया है।डीसीपी वेस्ट यादव ने बताया कि मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगा रखी हैं, जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे। सनद रहे कि शनिवार की रात को बैजनाथ महादेव मंदिर के पुजारी कैलाश नाथ पर आपसी विवाद के चलते सुरेश नाथ,किरण नाथ,भजन नाथ एवं बंशीनाथ आदि ने प्राणघातक हमला किया था। जिससे पुजारी के सिर,हाथ पैर पर गंभीर चोट लगी थी। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। हमला करने वाले परिवार और परिचित लोग ही थे। इनमें आपसी विवाद चला रहा है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here