उम्मेद अस्पताल का नवां दशक समारोह 22 से 28 मनाया जाएगा उम्मेद अस्पताल का नवां दशक समारोह 22 से 28 मनाया जाएगा Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
5

उम्मेद अस्पताल का नवां दशक समारोह 22 से 28 मनाया जाएगा

सप्ताह भर तक जन्म प्रमाण प्रपत्र दिया जाएगा तत्काल

जोधपुर,उम्मेद अस्पताल का नवां दशक समारोह 22 से 28 मनाया जाएगा। शहर के उम्मेद अस्पताल का नवां दशक समारोह 22 से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत अस्पताल प्रशासन द्वारा 22 से 28 सितम्बर तक की एक सप्ताह की अवधि में अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र प्रसूता के डिस्चार्ज के समय ही उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें – राजपासा एवं पिट एनडीपीएस एक्ट में दो बदमाशों को कराया निरूद्ध

जन्म प्रमाण पत्र के लिए चाहिए ये दस्तावेज
उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अफजल हकीम ने बताया कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए माता-पिता के आधार की प्रतिलिपि,जन आधार की प्रतिलिपि,जन आधार (जिसमें माता- पिता दोनों या माता व पिता दोनो में से किसी एक का नाम होना चाहिए), माता व शिशु के डिस्चार्ज की मूल कॉपी,माता व शिशु का डिस्चार्ज प्रतिलिपि,माता-पिता के आधार व जन आधार तथा अस्पताल रिकॉर्ड में माता पिता का नाम हिन्दी (मात्रा भी एक समान) तथा अंग्रेजी में स्पेलिंग एक समान होना चाहिए।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here