बसेटा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न बसेटा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
10

बसेटा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

168 प्रतिभाएं हुई सम्मानित

जोधपुर,बसेटा समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न। बसेटा(धोबी) विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बसेटा समाज का 14वां प्रतिभा सम्मान समारोह गीता भवन स्थित दशरथमल सिंघवी सभागार में सम्पन्न हुआ। इस सम्मान समारोह में 168 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समिति के सचिव ओमप्रकाश बामणिया ने बताया कि इस प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षण के क्षेत्र उच्च अंक प्राप्त प्रतिभाएं तथा खेलकूद में जिला,राज्य,राष्ट्रीय स्तर पर उच्च वरीयता प्राप्त प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जोधपुर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सलीम खान थे। विशिष्ट अतिथि रजक महासभा समिति राजस्थान के उपाध्यक्ष गोपाल बाणिया बीकानेर, राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष मदनगोपाल वर्मा अलवर, कन्नौजिया विकास समिति के सचिव दुलीचन्द कन्नौजिया,गोड़वाल समाज विकास संस्थान के अध्यक्ष नाथूलाल वर्मा पिण्डवाड़ा उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष कन्हैयालाल चैहान अलवर ने की।

ये भी पढ़ें- उम्मेद अस्पताल के पूर्व चिकित्सकों को स्थापना दिवस समारोह में आमंत्रण

अध्यक्ष रामस्वरूप भाटी ने बताया कि इस समारोह में राजकीय सेवाओं में नव नियुक्त होने वाले तथा इस वर्ष सेवानिवृत होने वालों का भी सम्मान किया गया। समारोह में स्वागत उद्बोधन समिति के मुख्य संरक्षक प्रेमचन्द चौहान ने दिया। प्रतिवेदन सचिव ओमप्रकाश बामणिया ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन खींवराज जांगिड़ ने किया। समारोह को सफल बनाने में सुरेश बाणिया, अशोक कुमार बाड़ोलिया,रमेश बाणिया,हरीश राठौड़,धर्मदास राठौड़, अशोक बक्सु बाणिया,राकेश तंवर, मनोज दौड़िया,राकेश भाटी,भजन राठौड़,प्रकाश चौहान,अशोक बाणिया,ओमप्रकाश बाड़ोलिया, अमरसिंह देवड़ा,राजूसिंह देवतवाल, सोहनराज लोहिया,ललित भाटी, महेन्द्र भाटी,दिनेश बाणिया,राजेश चौहान,विक्की डागर,नवरतन राठौड़, चेतन राठौड़,जितेन्द्र बामणिया,हिम्मत तंवर,कमलेश चैहान,विजयसिंह देवतवाल,अशोक सांखला,महेश भाटी,रमेश मरेठा आदि कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here