पिता संग फिल्म देखने गई युवती से अभद्रता,कांस्टेबल शांतिभंग में गिरफ्तार पिता संग फिल्म देखने गई युवती से अभद्रता,कांस्टेबल शांतिभंग में गिरफ्तार Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

पिता संग फिल्म देखने गई युवती से अभद्रता,कांस्टेबल शांतिभंग में गिरफ्तार

केस दर्ज,लांगरी भाग गया,तलाश जारी

जोधपुर,पिता संग फिल्म देखने गई युवती से अभद्रता,कांस्टेबल शांतिभंग में गिरफ्तार। अपने पिता के  साथ फिल्म देखने पहुंची एक युवती से देर रात हाईकोर्ट रोड स्थित एक सिनेमा घर में अभद्र व्ववहार किया गया। युवती ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया और लज्जा भंग में इस बाबत उदयमंदिर थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने रात में ही एक युवक को पकड़ा। जो आरपीएफ का कांस्टेबल है,उसका साथी लांगरी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने कांस्टेबल को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा है।
थानाधिकारी प्रेमदान ने बताया कि एक युवती रात को अपने पिता के साथ पुराना हाईकोर्ट रोड स्थित सिनेमा हॉल में पिक्चर देखने आई थी।

पढ़िए जालसाजी की यह कहानी- पांच गुना लाभांश का लालच देकर 25 लाख ऐंठे,परेशान होकर निवेशक ने दी जान

फिल्म समाप्ति से दस मिनट पहले युवती से छेड़छाड़ हो गई। युवती ने विरोध जताया और फिर पुलिस तक सूचना मिलने पर वहां पहुंची। थानाधिकारी ने बताया कि युवती ने दो युवकों पर लज्जा भंग का आरोप लगाते हुए रिपेार्ट दी। इस पर रात में एक युवक उत्तप्रदेश के सत्यप्रकाश को शांतिभंग में पकड़ा गया। वह आरपीएफ में कांस्टेबल है, उसके साथ वाला आरपीएफ में लांगरी बताया जाता है। जो फरार हो गया। उसका पता लगाया जा रहा है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here