पांच गुना लाभांश का लालच देकर 25 लाख ऐंठे,परेशान होकर निवेशक ने दी जान पांच गुना लाभांश का लालच देकर 25 लाख ऐंठे,परेशान होकर निवेशक ने दी जान Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
17

पांच गुना लाभांश का लालच देकर 25 लाख ऐंठे,परेशान होकर निवेशक ने दी जान

जोधपुर,पांच गुना लाभांश का लालच देकर 25 लाख ऐंठे,परेशान होकर निवेशक ने दी जान।शहर के झालामंड स्थित मेहलों की ढाणी में रहने वाले एक शख्स ने गत दिनों सुसाइड किया था। उससे एक कंपनी में निवेश के नाम पर 25 लाख रुपए ऐंठ लिए गए थे। मगर लाभांश नहीं मिला। निवेशक एक अन्य कंपनी में एजेंट के तौर पर कार्य भी करता था,जहां पर उसके 1.20 लाख अटक गए। तकरीबन दस लोगों से परेशान होकर आखिरकार निवेशक ने अपनी जान दे दी। निवेशक खुद फैंसी एवं किराणा की दुकान भी चलाता था। मृतक की पत्नी ने दस नामजद लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस अब दर्ज करवाया है।

पढ़िए दर्दभरी खबर क्या था मामला- आवारा भैंस ने 5 साल की मासूम को पैरों से रौंदा,अस्पताल में मौत

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि राजीव गांधी कॉलोनी रामसागर मगरापूंजला हाल मेहलों की ढाणी झालामंड की रहने वाली संतोष देवी ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उसका पति रमेश प्रजापत यहां मेहलों की ढाणी क्षेत्र में ही अपनी किराणा एवं फैंसी की दुकान चलाता था। उसके पास मेें कृष्ण खेड़ा सतलाना निवासी दिनेश सिंह राजपुरोहित,खेतसिंह एवं सुरेेद्र सिंह आए थे। इन लोगों ने बताया कि वे एक्स ऐरेना कंपनी में इंवेस्ट कराते हैं और बदले में दो गुना,तीन गुना और पांच गुना लाभांश के साथ रिफंड करते है। झांसे मे आए उसके पति रमेश के द्वारा 25 लाख रुपया इंवेस्ट किया गया। मगर उसे मुनाफे के नाम पर टालमटोल जवाब मिलता रहा। पीडि़त महिला का यह भी आरोप है कि उसका पति रमेश एक अन्य कंपनी रोशन निधि लिमिटेड के लिए एजेंट के तौर पर कार्य करता था। कंपनी में उसके 6 माह के 1.20 लाख रुपया बकाया थे,मगर कंपनी के लोग रुपए नहीं दे रहे थे। पुलिस में रोशन निधि लिमिटेड के कर्मचारियों और इंवेस्ट के नाम पर मुनाफे का झांसा देने वाले सभी लोगों पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज किया है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here