निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन

  • मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जोधपुर दौरा
  • अंतरराष्ट्रीय कल्चरल एवं कन्वेंशन सेंटर और क्रीड़ा संस्थान के कार्यों को देखा
  • अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

जोधपुर,निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जोधपुर यात्रा के दौरान पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित अंतरराष्ट्रीय कल्चरल एवं कन्वेंशन सेंटर के निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कल्चरल सेंटर का भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने कल्चरल सेंटर स्थित आर्ट गैलेरी,वीआईपी लाँज, ऑडिटोरियम,वीआईपी रूम,जनरल ऑफिस व रेस्टोरेंट आदि का भी निरीक्षण किया। बजट घोषणा वित्तीय वर्ष 2021-22 के तहत जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इस परियोजना के अन्तर्गत लागत राशि करीब 100 करोड़ से किया जा रहा है। वर्तमान में परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है,जिसके अंतर्गत 1541 की क्षमता का ऑडिटोरियम लगभग पूर्ण हो चुका है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के परियोजना के निरीक्षण के दौरान मुख्य ऑडिटोरियम हॉल में बैठकर परियोजना के स्लाईड शो का अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें – अखिल भारतीय श्रीजैन रत्न हितैषी श्रावक संघ का वार्षिक अधिवेशन शुरू

इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर यात्रा के दौरान शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित राजस्थान राज्य क्रीड़ा संस्थान के निर्माणाधीन कार्य का अवलोकन कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल छात्रावास के निर्माणाधीन भवन का अवलोकन किया। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मुख्यमंत्री को राज्य क्रीड़ा संस्थान के विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय परिसर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य के अंतर्गत 12.30 करोड़ की लागत से आवासीय खेल विद्यालय का निर्माण,10.56 करोड़ की लागत से राजस्थान हाई परफोर्मेन्स स्पोर्ट्स ट्रेनिंग व रिहेबिलिटेशन सेन्टर की स्थापना,16 करोड़ की लागत से शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय का विस्तार एवं उन्नयन कार्य एंव खेल विभाग के अन्तर्गत राजस्थान स्टेट स्पोर्ट्स इन्स्टीट्यूट की स्थापना,17.16 करोड़ की लागत से आवासीय पैरा खेल अकादमी की स्थापना,7.98 करोड़ की लागत से मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का निर्माण कार्य,8.68 करोड़ की लागत से आल वेदर स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य,7 करोड़ की लागत से एथेलेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य किया जायेगा।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here