डीआरएम पहुंचे शहीद स्मारक, 1965 के शहीद रेल कर्मियों को दी श्रद्धांजलि डीआरएम पहुंचे शहीद स्मारक, 1965 के शहीद रेल कर्मियों को दी श्रद्धांजलि Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
11

डीआरएम पहुंचे शहीद स्मारक, 1965 के शहीद रेल कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

जोधपुर,डीआरएम पहुंचे शहीद स्मारक,1965 के शहीद रेल कर्मियों को दी श्रद्धांजलि। प्रति वर्ष 9 सितम्बर,को गडरा रोड में 1965 के भारत- पाक युद्ध के दौरान शहीद हुए 17 रेल कर्मचारियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस बार शनिवार को गडरा रोड स्थित शहीद स्मारकों पर डीआरएम व रेलवे अधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये गये। डीआर एम सिंह ने बताया भारत-पाक युद्ध 1965 में रेलवे के 17 कर्मचारियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश के रक्षार्थ प्राण न्यौछावर कर दिए। आयोजन में मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा,वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजीत कुमार,वरिष्ठ मंडल टीआरडी प्रवीण कुमार,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी शिखर मारू,एएससी आरपीएफ, जीएस मीना,सहायक वाणिज्य प्रबंधक विपिन यादव सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन के मण्डल मंत्री मनोज कुमार परिहार के साथ यूनियन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित थे।

शहीद स्मारकों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के पश्चात गडरा रोड रेलवे स्टेशन के बाहर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने की। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ गडरा के सरपंच,पूर्व सरपंच जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए। सभा को मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रमेश कुमार शर्मा, मनोज परिहार एवं स्थानीय सदस्यों आदि ने संबोधित किया। डीआरएम ने कहा कि 1965 के युद्ध में शहीद हुए 17 रेल कर्मचारियों को आज हमारा रेल परिवार भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता है,जो देश के रक्षार्थ शहीद हुए और हम सब उनको कोटि-कोटि नमन करते हैं। स्थानीय लोगों द्वारा मंडल रेल प्रबंधक को अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन भी सौंपे गए जिस पर मंडल रेल प्रबंधक ने सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

एंप्लाइज यूनियन द्वारा इस सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें मंडल मंत्री मनोज कुमार परिहार ने अपने उद्बोधन से पूर्व शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आज ही के दिन 1965 के भारत-पाक युद्ध में हमारे वीर 17 रेल कर्मचारी शहीद हुए उनको सादर नमन किया।

यह भी पढ़ें – पिकअप ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर,मौत

बाड़मेर से मुनाबाव का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण
डीआरएम ने बाड़मेर से मुनाबाव के मध्य विद्युतीकृत कार्य का निरीक्षण किया एवं सुरक्षित रेल संचालन से जुड़े संरक्षा सुरक्षा मानकों जांच की और संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बाड़मेर स्टेशन पर चल रहे कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

डीआरएम ने बाड़मेर स्टेशन पर शहीदों को की श्रद्धांजलि अर्पित
डीआरएम बाड़मेर पहुंचकर बाड़मेर स्टेशन पर लगी शहीद नामावली पर पुष्प अर्पित कर रेलवे के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here