अलग अलग हादसों में दो की मौत अलग अलग हादसों में दो की मौत Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
7

अलग अलग हादसों में दो की मौत

जोधपुर,अलग अलग हादसों में दो की मौत। बनाड़ और लूणी में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिए। बनाड़ पुलिस ने बताया कि थोरियों का बास थबूकड़ा निवासी बलदेवराम पुत्र चंद्राराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई 24 साल के महेंद्र की जाजीवाल के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सुपुर्द किया। दूसरी तरफ लूणी तहसील के सेनई गांव निवासी 38 साल के नारायण सिंह पुत्र अमरसिंह की खेत में फसल पर कीटनाशक का छिडक़ाव करते समय तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें – नंद के घर..आनंद नहीं भयो..हादसे में कई घायल

नकबजन अब धार्मिक स्थलों पर करने लगे सेंधमारी
नकबजन अब धार्मिक स्थलों पर करने लगे सेंधमारी। नशे की पूर्ति के लिए शातिर नकबजन अब धार्मिक स्थलों को अपना निशाना बनाने में लगे है। मंदिरों के साथ मठों में चोरियां होना आम बात के बाद अब मस्जिदें भी सुरक्षित नहीं रही हैं। शहर की एक मस्जिद में नकबजन ने सेंध मारकर जो हाथ लगा वह ले गया। घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया है।
शहर की जुबेदा मस्जिद में एक युवक नकबजनी करते दिखा है। वह सफेद कपड़े और टोपी लगाए हुए दिखा है।
युवक अकेला आता है और मस्जिद में चोरी कर जाता है।एक पैर में लंगड़ापन दिखाई दे रहा है।फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है। सनद रहे कि शहर में बढ़ती नशाखोरी के चलते बदमाश लोग उसकी पूर्ति के लिए रोजाना चोरियां कर रहे है।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here