नंद के घर..आनंद नहीं भयो..हादसे में कई घायल नंद के घर..आनंद नहीं भयो..हादसे में कई घायल Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

नंद के घर..आनंद नहीं भयो..हादसे में कई घायल

  • मटकीफोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुआ हादसा
  • जूनी मंडी गंगश्यामजी मंदिर में साउण्ड सिस्टम की ट्रेसिंग गिरी
  • कई लोग जख्मी
  • घायलों को एमजीएच लाया गया
  • पुलिस और प्रशासन पहुंचा एमजीएच
  • पुजारी ने ट्रेसिंग को पकड़ने का किया प्रयास
  • मंदिर में मची अफरातफरी

जोधपुर,नंद के घर..आनंद नहीं भयो..हादसे में कई घायल। शहर में लोग कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव उत्साह और उंमंग से मना रहे थे। कृष्ण जन्म के बाद मनाया जाने वाला अगला दिन यानी नंद उत्सव भी शहर में मनाया गया। मगर रात को शहर के अंदरूनी भाग स्थित गंगश्यामजी मंदिर में उस वक्त अफरातफरी मच गई,जब लाइट-साउण्ड सिस्टम का ट्रेसिंग अचानक से धमकाके साथ आ गिरा।

उस वक्त बच्चों द्वारा मटकी फोड़ी जा रही थी। मटकी को खींचने के समय यह ट्रेसिंग अचानक अपनी जगह छोडक़र गिर गई। हादसे में कई लोग जख्मी हो गए। जिन्हें तत्काल एमजीएच लाया गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भी तत्काल खून से लथपथ लोगों को गाड़ी पर बिठाकर एमजीएच पहुंचाया। हालाकि सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जाती है।

यह भी पढ़ें- चाखू थाने के हैडकांस्टेबल की पानी के टांके में डूबने से मौत

घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस अधिकारी और एमएलए मनीषा पंवार वहां पहुंचे व एमजीएच जाकर घायलों की स्थिति जानी। बाद में डॉक्टर्स से बात की। घायलों का तत्काल इलाज शुरू कर दिया गया। दरअसल शहर में दो दिन से कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। गुरुवार को कृृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई थी। कान्हाई के जन्म पर शुक्रवार को नंद उत्सव का आयोजन भी शहर के कई मंदिरों में दिनभर रहा। मगर शुक्रवार की रात को जूनी मंडी क्षेत्र के गंगश्यामजी मंदिर में नंदोत्सव पर कई बच्चे कान्हा बनकर आए हुए थे। बच्चों द्वारा ही मटकी को फोड़ा जाने का कार्यक्रम का आयोजन अच्छे से भजन कीर्तन के साथ चल रहा था। मंदिर परिसर में काफी संख्या में श्रद्धालु आए हुए थे। बच्चों के अभिभावक भी वहीं पर थे। बच्चों द्वारा जब मटकी को फोड़ा जाना था। मटकी को एक लोहे की लाइट साउण्ड ट्रेसिंग से बांधा हुआ था। जो गाडरनुमा थी। बच्चे एक के ऊपर एक ऊपर चढ़ते हुए मटकी तक पहुंचे और रस्सी लगी मटकी को पकडऩे का प्रयास किया तो रस्सी से ट्रेसिंग खींच गई और वह अचानक से गिर गया। मंदिर के पुजारी पुरूषोत्तम शर्मा के अनुसार सभी पुजारी मंदिर में ही थे। बांसुरी से मटकी को फोड़ा जा रहा था,बांसुरी से मटकी को फोडऩे का मना भी किया गया और मटकी को नीचे रखने को कहा गया था। मटकी में बच्चों के लिए टॉफिया आदि रखे हुए थे। उन्होंने ट्रेसिंग को पकडऩे का भी प्रयास किया था।

विधायक और एसीपी पहुंचे
हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल एमजीएच लाया गया। जहां पर सूचना के साथ ही शहर विधायक मनीषा पंवार,एसीपी सेंट्रल छवि शर्मा सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। उन्होंने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और डॉक्टर्स से बातचीत की। घायलों में एक दो लोगों के सिर पर ज्यादा चोट लगी है,मगर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

नागप्रेमी शराफत ने पहुंचाया अस्पताल 
नागप्रेमी शराफत अली ने बताया कि वह खांडा फलसा में सांप पकडऩे के बाद जूनी मंडी अपने घर की तरफ जा रहा था। तब रास्ते में कुछ आवाजों पर वह रुका। पता लगने पर उसने दो घायलों को तत्काल अपनी बाइक पर बिठाया और एमजीएच लेकर आया। उसके खुद के कपड़े खून से सन गए थे।

यह लोग हुए घायल 
10 से 12 लोगों को चोट लगी। इनमें से चार लोग ज्यादा घायल हो गए। इसमें अर्जुन 30, कैलाश सोनी 28, जितेंद्र 25 और प्रियंका नाम की बच्ची घायल है। कैलाश सोनी ज्यादा गंभीर है,वह बेहोशी की हालत में है। सभी लोगों को एमजीएच लेकर पहुंचे।

मंदिर परिसर खाली करवाया
पुलिस ने तुरंत मंदिर परिसर को भी खाली कराया। एसीपी छवि शर्मा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। आयोजन की परमिशन थी या नहीं इसका पता लगाया जा रहा है।

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here