विधायक ने किया मधुबन में विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण विधायक ने किया मधुबन में विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
12

विधायक ने किया मधुबन में विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण

मधुवन क्षेत्र में 214 लाख रुपए की लागत से विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे

जोधपुर,विधायक ने किया मधुबन में विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण। जोधपुर विधायक मनीषा पंवार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के तहत विधायक मद से स्वीकृत मधुबन डिस्पेंसरी में दो कमरों,मनोनित पार्षद भंवरलाल सियोल की पार्षद निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं जेडीए से विधायक की अनुशंषा पर स्वीकृत वार्ड सं. 42 में इन्टरलॉकिंग टाईल्स के कार्य व विधायक निधि से वार्ड संख्या 43 में पांच हैण्डपम्प मय मोटर के कार्यों का लोकार्पण किया। विधायक पंवार ने बताया कि नगर निगम जोधपुर (दक्षिण) के मधुबन क्षेत्र में वार्ड सं. 41,42 में स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा लम्बे समय से की जा रही मांग पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनुशंषा पर बजट वर्ष 2023-24 में सड़क निर्माण के विभिन्न कार्यों की अनुशंषा पर जर्जर सड़कों के पुनःनिर्माण के कार्य स्वीकृत करवाये गए। कार्यकारी एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से बनने वाली वार्ड 41 स्थित सरस्वती नगर में 519 से घांचियों की गुफा तक,सी सेक्टर में 102 मकान से अंतिम छोर तक,अम्बिका हॉस्पिटल से वरिष्ठ नागरिक पार्क तक सड़क, महर्षि दाधिच पार्क के पास की सड़क लागत राशि 17.96, सरस्वती नगर स्थित बी सेक्टर में मकान संख्या 101,102,103 मकानों के आगे व आरएसएम मैमोरियल स्कूल के पीछे वाली सड़क का डामरीकरण का कार्य लागत राशि 15.48, वार्ड सं. 42 में पीएनबी से डीडीपी नगर के मध्य की सड़क,1 ख व 1ग के मध्य की सड़क, 1 प व आदर्श पार्क होते हुए 1 स व 1 द के कॉर्नर तक,1 प व 1 फ से होते हुए 1 द व 1 भ के कॉर्नर तक,आदर्श पार्क के कॉर्नर से भंवर के मकान तक डामरीकरण सड़क एवं जम्बेश्वर पार्क से यंग क्लब पार्क तक सीसी सड़क निर्माण कार्य,मधुबन क्षेत्र में डामर एवं सीसी सडक निर्माण कार्य लागत राशि 58.88 का शुभारम्भ किया गया।

वार्ड सं.42 में स्थानीय निवासियों की मांग पर विधायक पंवार ने विधायक निधि 14.00 लाख की लागत से कार्यकारी एजेन्सी सीएमएचओ जोधपुर के माध्यम से यूपीएचसी डिस्पेंचरी मधुबन हाऊसिंग बोर्ड जोधपुर में दो कमरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। भंवरलाल सियोल मनोनित पार्षद के निधि से 25 लाख की लागत के मधुबन क्षेत्र में स्वीकृत विभिन्न विकास कार्याें का शिलान्यास किया। वार्ड सं. 42 में मधुबन बस स्टैंड से डीडीपी नगर सब्जी मण्डी एवं विभिन्न पार्को एवं सड़कों पर कार्यकारी एजेन्सी जेडीए जोधपुर के माध्यम से इण्टरलॉकिंग टाईल्स के निर्माण कार्य लागत राशि 66 लाख के इण्टरलॉकिंग टाईल्स के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया।

यह भी पढ़ें – पांच हजार का इनामी फरार हिस्ट्रीशीटर शिवगंज से गिरफ्तार

वार्ड सं 43 में स्थानीय निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर मनीषा पंवार ने पंवार विधायक मद से 17 लाख की लागत से गोकुलधाम पार्क, सरस्वती पार्क,नीलकंठ पार्क,गायत्री पार्क, द्वारकाधीश पार्क में हैण्डपम्प खुदवा कर दो हैण्डपम्पों पर मोटर पॉवर पम्प लगवाने के कार्य का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थाानीय निवासियों ने विधायक पंवार का क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने पर मार्ल्यापण कर साफा पहनाकर एवं शॉल ओढाकर स्वागत किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य अनिल टाटिया,जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दक्षिण के जिलाध्यक्ष नरेश जोशी,शास्त्री नगर ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा,मण्डल अध्यक्ष ज्ञानेश्वरसिंह भाटी,वरिष्ठ कांग्रेसी रामेश्वर गुर्जर,पार्षद प्रिया विश्नोई, मनोनीत पार्षद भंवर सियोल, शांति देवी,फूलचंद बंजारा,भारती शर्मा, लक्ष्मण गुर्जर,श्याम विश्नोई,बाबु खां, नगर निगम अधिशाषी अभियंता सुधीर माथुर एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित थीं।

खबरें फटाफट न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here