बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव परिणाम भाजपा की झोली में बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव परिणाम भाजपा की झोली में Rajasthan News,Jodhpur News, Jodhpur Crime,

0
9

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव परिणाम भाजपा की झोली में

बागेश्वर विधान सभा से भाजपा की पार्वती दास विजयी

बागेश्वर,उत्तराखंड के बागेश्वर विधान सभा की सीट भाजपा के झोली में गई है। यह हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्यासी पार्वती दास सीट जितने में कायम रही। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्यासी बसंत कुमार को 2810 मतों से मात दी। उत्तराखंड की बागेश्वर विधान सभा की सीट कैविनेट मंत्री चंदनदास के निधन से रिक्त हो गई थी। इसके लिए हुए उप चुनाव में 5 सितंबर को मतदान हुआ था। इस उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह शुरू हुई। 14 राउंड में हुई मतगणना के शुरुआत के राउंड में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कड़ा मुकाबला चला। 14 राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्यासी पार्वती दास को विजेता घोषित किया गया।

यह भी पढ़िए- अतिक्रमण: दर्द भरे दिल की जुबां,जाएं तो जाएं कहाँ?

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व.चंदन राम दास की पत्नी भाजपा प्रत्याशी पार्वती ने कांग्रेस के बसंत कुमार को 2810 मतों के अंतर से हराया। तीसरे नंबर पर नोटा रहा। इस उप चुनाव में समाजवादी पार्टी,उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के उम्मीदवारों को मतदाताओं ने नकार दिया। ये उम्मीदवार हजार के अंक तक भी नही पहुंच सके।

परिणाम एक नजर में
भाजपा-पार्वती दास 32192 मत
कांग्रेस- बसंत कुमार 29382 मत
यूकेडी- अर्जुन देव    840     मत
सपा-भगवती प्रसाद 619      मत
यूपीपी-भागवत कोहली 263  मत
नोटा-……………….. 1214  मत

खबरें फटाफट की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.khabrefatafat

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here